अमरजीत सिंह
फ़ैजाबाद:मवई पुलिस ने नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में आज एक युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया जानकारी के अनुसार ग्राम गनेशपुर में गत शनिवार की शाम सात बजे एक 11 वर्षीय नाबालिग बालिका शौच के लिये गयी थी जब वह अपने घर वापस आ रही थी तो गांव के युवक ने बालिका को जबरन पकड़ कर एकांत स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया जब बालिका ने विरोध किया तो युवक ने कट्टे से उसके सिर पर वार कर दिया।जिससे बालिका घायल हो गयी।जब काफी देर तक बालिका वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश किया लेकिन रात दस बजे तक कोई सुराग नहीं लगा।दस बजे के बाद आरोपी ने बालिका को घर के पास छोड़ कर फरार हो गया तथा पुलिस से शिकायत करने पर उसने जान से मारने की धमकी भी दी।बालिका ने घर पहुँच कर परिजनों से अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया।बालिका के पिता ने रविवार को मवई थाना पहुँच कर गांव के दीपक सिंह पुत्र अर्जुन सिंह के विरुद्ध नामजद तहरीर दी।पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया।घटना की विवेचना स्वयं इंस्पेक्टर मिथलेश श्रीवास्तव ने शुरू की।इंस्पेक्टर ने गिरफ्तारी के लिये आरोपी के घर पर छापा मारा लेकिन सफलता नहीं मिली।एस एस पी,एस पी आर ए तथा सी ओ के निर्देशन में मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक मिथलेश श्रीवास्तव,चौकी प्रभारी बाबा बाजार सतेन्द्र पाल सिंह,उप निरीक्षक नितिन कुमार तथा सिपाही राजेश कुमार आरोपी को पकड़ने के लिये गाँव की तरफ जा रहे थे जब पुलिस टीम गनेशपुर मोड़ पर पहुंची तो एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा पुलिस वालों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।पकड़ा गया युवक दुराचार का आरोपी दीपक सिंह पुत्र अर्जुन सिंह निकला।पूछताछ में उसने बालिका के साथ किये गये दुष्कर्म की घटना को कुबूला।दीपक सिंह के पास एक तमंचा तथा एक जीवित कारतूस बरामद हुआ।इंस्पेक्टर मिथलेश श्रीवास्तव ने बताया कि दीपक सिंह को धारा 376, 323,3/4 पाक्सो एक्ट तथा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया
डरा धमकाकर एक साल तक शारीरिक शोषण का महिला ने लगाया आरोप,मुक़दमा दर्ज


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ