गोंडा : सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के आगामी दौरे को लेकर बुधवार देर शाम देवीपाटन मंडल के आयुक्त , डीआइजी और जिलाधिकारी गोंडा ने अशरफाबाद जंगल के वन टांगिया गाँव का दौरा कर स्थलीय निरिक्षण कर अधिनस्थो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए |
बताते चले कि आगामी शनिवार को मुख्यमंत्री के वन टांगिया गांव में दौरे के मद्देनजर विधायक प्रभात वर्मा, कमिश्नर रमेश ओझा, डी आई जी अनिल कुमार राय, जिलाधिकारी जेबी सिंह, सीडीओ अशोक कुमार, एसपी लल्लन सिंह ने वन टांगिया गांव अशरफाबाद का स्थलीय निरीक्षण किया। हेलीपैड स्थल, जन सभा स्थल, पंडाल, गांव में जाकर तैयारी का जायजा लिया।विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने टांगिया परिवार को मिलने वाली योजनाओं की जानकारी ली। विधायक ने बताया कि वन टांगिया परिवार को समाज की मुख्य धारा से जोडा जायेगा। जिससें सैकड़ों की संख्या में समाज से वंचित वन टांगिया परिवार को पूरा अधिकार मिल सके। उन्होंने कहा कि मनीपुर ग्रंट, अशरफाबाद और रामगढ बुटहनी के परिवार को समुचित लाभ मिलेगा। कमिश्नर श्री ओझा ने बताया कि वन टांगिया परिवार को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली गयी। डी आई जी श्री राय ने बताया कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किया जायेगा।जिला पुलिस पी ए सी आभिरक्षा महिला पुलिस बल की व्यवस्था की जायेगी। पूर्व प्रमुख बाबू राम यादव, पूर्व प्रमुख यूपी सिंह, ए सी एस के सुलतानिया, एस डी एम वी के प्रसाद, मंडल अध्यक्ष दिनेश शुक्ल, एस डी रत्नाकर मिश्र,एक्सईएन विष्णु गुप्ता, मणि राम पाटीदार, सी ओ शंकर प्रसाद,तहसीलदार शिवकुमार तिवारी बृजमोहन,पन्न लाल, एस ओ जय दीप द्विवेदी,कमलेश पाण्डेय, विष्णु सिंह विक्रम, विजय यादव, दीपक, ठाकुर प्रसाद वर्मा, भगवानदीन मिश्रा, बब्बू मिश्रा, महेश यादव,रक्षा राम वर्मा, खुशी राम, सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ