Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

इल्तिजा है मेरी तुम गुज़ारिश न कीजे .................


इल्तिजा है मेरी तुम गुज़ारिश न कीजे 
आँखों से दिल की सिफारिश न कीजे

भीगकर मै बहक जाउंगी फिर ज़मी सी 
चाहतों की सनम तुम बारिश न कीजे

ले पर्दा हया का फिर लिपट जाउंगी मै 
रुख़सार ओ लब की सताइश न कीजे
ये चंदा ये तारे और ये ज़मी देखती है 
यूँ छत पर बुलाकर नुमाइश न कीजे
चौदहवीं के बहाने तो आ भी गयी हूँ 
चांदनी को वजह-ए-नाज़िश न कीजे
हुस्न-ऐ-चाँद की तुम तारीफ करके 
मुझको सताने की साज़िश न कीजे
दिल से दिल की हैं नज़दीकियाँ गहरी 
मानों तो रूठकर आज़माइश न कीजे
हुस्न-ऐ-यारा हूँ महज़ शब् भर तुम्हारी 
ख्वाबों को हकीकत के काविश न कीजे
 मधुसुधा 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे