Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्यासों को पानी पिलाना हिन्दू धर्म मे सबसे पूण्य का कार्य:अज्जू हिंदुस्थानी


सुनील उपाध्याय 
 बस्ती यूपी । इस चिलचिलाती धूप और गर्मी  में जहाँ लोगो का सड़को पर निकलना मुश्किल हो रहा वही प्यास की इस मौसम में लोग घर से बाहर निकलते ही सबसे पहले पानी ही खोजते है ।इस समस्या को देखते हुए हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष अज्जू हिंदुस्थानी की अगुवाई में मुंडेरवा कस्बे में निशुल्क प्याऊ की वयवस्था की गई और राहगीरी को  पानी पिलाया गया।
   अज्जू हिंदुस्थानी ने कहा कि इस मौसम भले ही खाने में दो रोटी कम मिले लेकिन पानी पर्याप्त  मिलना चाहिए।इसको देखते हुए वाहिनी की तरफ से यह आयोजन किया गया है जो जिले के सभी छोटे बड़े कस्बो और बाज़ारो समेत 101 स्थानों पर चलेगा।अज्जू ने कहा की हिन्दू धर्म मे प्यासों को पानी पिलाना सबसे पूण्य का कार्य माना जाता है।

 अज्जू हिंदुस्थानी ने बनारस में हुए फ्लाई ओवर की घटना पर दुख वयक्त करते हुए मृतको को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।उन्होंने कहा कि यह घटना काफी दुःखद और मर्माहत करने वाली है योगी सरकार ने जिस तरह से त्वरित भ्रष्ट अधिकारियों के ऊपर कारवाई की है और मृतक के परिवारों को सहयोग किया है वह एक सराहनीय कार्य है पूज्य महाराज जी को हम सब पहले से ही जानते हैं कि उनको अपार दुख हुआ है और उस दुख में हमारा पूरा संगठन हिंदू युवा वाहिनी पूरी शक्ति से भगवान से आराधना करते हैं कि इन परिवारों को संबल प्रदान करें

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रामदिनेश,जिला महामंत्री विनय सिंह,जिला मंत्री जितेंद्र यादव,नगर अध्यक्ष सत्य प्रकाश जायसवाल समेत तमाम कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे