Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

तीसरे दिन भी ग्रामीण डाक कर्मियों का हड़ताल जारी




अखिलेश्वर तिवारी

देश के 175000 ग्रामीण डाक कर्मी कर रहे कार्य बहिष्कार

सातवें वेतन आयोग की मांग को लेकर डॉक कर्मी कर रहे हड़ताल

बलरामपुर ।। ग्रामीण डाक सेवक संघ जीडीएस के आवाहन पर देशभर के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित डाकघरों के कर्मचारी कामकाज पूरी तरह ठप कर दिए हैं । 14 मई से डाक कर्मियों का कार्य बहिष्कार शुरू हुआ जो आज तीसरे दिन भी जारी रहा । ग्रामीण डाक कर्मी सातवें वेतन आयोग के सिफारिशों के आधार पर वेतनमान की मांग कर रहे हैं साथ ही कमलेश चंद्रा की रिपोर्ट को पूर्णतया लागू करने की मांग डाककर्मी काफी दिनों से करते आ रहे हैं । डॉ कमलेश चंद्रा की रिपोर्ट में ग्रामीण डाक कर्मियों की समस्याओं के निदान पर विस्तार से रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया है  जिसमें समान कार्य समान वेतन काम के घंटों का निर्धारण मुख्य डाक घरों में कार्यरत कर्मचारियों के समान ही ग्रामीण क्षेत्रों के डाकघरों में कार्य कर रहे कर्मचारियों का वेतन व अन्य सुविधाएं देय हों ऐसी सिफारिश कमलेश चंद्रा ने अपनी रिपोर्ट में किया है ।
जीडीएस संघ के मंडल के महामंत्री पंडित रामानंद तिवारी ने बताया कि कई बार हम लोगों के शीर्ष नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश धर दुबे तथा सुगंधी मिश्रा राष्ट्रीय महामंत्री के प्रयासों से केंद्र सरकार ने वार्ता की है और वार्ता के दौरान कमलेश चंद्रा की रिपोर्ट को शीघ्र लागू करने का आश्वासन दिया गया है परंतु सरकार की नियत में कहीं ना कहीं खोट है जिसके चलते आश्वासन के बावजूद बरसों बीत गए परंतु रिपोर्ट लागू नहीं किया गया । कमलेश चंद्रा की रिपोर्ट को वर्ष 2016 से लागू होना था जो अभी तक लागू सरकार नहीं कर रही है । सरकार के इसी उपेक्षापूर्ण रवैया से असंतुष्ट होकर पूरे देश भर के ग्रामीण डाक सेवक कार्य बहिष्कार कर रहे हैं । उन्होंने बताया कि पूरे देश के एक लाख पचहत्तर हजार ग्रामीण डाकघरों में पूर्ण रूप से कार्य ठप कर दिया गया है जिससे एक ओर जहां राजस्व की क्षति हो रही है वहीं आम लोगों को काफी कठिनाई उत्पन्न हो रही है । उन्होंने बताया कि न चाहते हुए भी हम लोगों को ऐसा करने के लिए केंद्र सरकार बिबश कर रही है । ग्रामीण क्षेत्र के सभी उप डाकघरों के डाक सेवक कार्य बहिष्कार करते हुए मुख्य डाकघरों पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं । जनपद बलरामपुर के मुख्य डाकघर बलरामपुर तथा तुलसीपुर उतरौला पचपेड़वा व गैसड़ी सहित अन्य डाकघरों पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं । जनपद बलरामपुर में कुल 107 व देवीपाटन मंडल में कुल 544 तथा पूरे देश में  1लाख 75 हजार ग्रामीण उप डाकघर हैं  जहां पर पूर्ण रुप से कार्य ठप हो चुका है  और जब तक मांगों को माना नहीं जाएगा तब तक कार्य पूरी तरह से ठप रहेगा । आज जिला मुख्यालय के प्रधान डाकघर पर धरना प्रदर्शन में शामिल होने वाले वक्ताओं में मंडल अध्यक्ष रवि प्रताप पांडे, उपाध्यक्ष डॉक्टर अमर उद्दीन, रामचंद्र यादव प्रमुख हैं इसके अलावा जनपद के ग्रामीण डाक घरों के कर्मचारी काफी तादाद में धरना स्थल पर मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे