सुनील उपाध्याय
बस्ती । प्रेस क्लब बस्ती में अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिनमें मेहंदी , केश सज्जा, रंगोली, रोटी बेलो, मेकअप और क्राफ्ट प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा की बस्ती जनपद की महिलाओं में प्रतिभाओं की कमी नहीं है बस जरूरत है उसे प्रोत्साहित करने की। इस तरह की प्रतियोगिताएं निश्चित ही हुनर को निखारने का बेहतर माध्यम बन सकती है। विधायक दयाराम चैधरी ने कहा की महिलाएं घरों में चैका चूल्हे तक न सिमट कर घरों से बाहर निकलें और छुपी हुई प्रतिभा को सबके सामने लाएं। इस कार्यक्रम में भोजपुरी एक्टर व निर्माता रवि शंकर मिश्रा, समाजसेवी राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी ,चिकित्सक डॉ वी के वर्मा और सिद्धार्थनगर जिले के स्मार्ट विलेज के प्रधान दिलीप कुमार त्रिपाठी ने भी अपने विचार रखे। इन प्रतियोगिताओं में मेहँदी में प्रथम स्थान पर प्रिया गुप्ता द्वितीय स्थान पर प्रिया कुमारी व तृतीय स्थान पर स्वेता विश्वकर्मा रही। मेकअप प्रतियोगिता में प्रथम पर प्रतिभा द्वितीय पर वीना व तृतीय पर प्रज्ञा बरनवाल रही। हेयरस्टाइल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मान्या द्वितीय स्थान पर प्रतिभा द्विवेदी व तृतीय स्थान पर अनामिका तिवारी रही। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सिमरन चैधरी द्वितीय स्थान पर मन्दाकिनी व तृतीय स्थान पर वंदना रही। आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर स्नेहा गुप्ता द्वितीय स्थान पर कोमल सोनी व तृतीय स्थान पर स्नेहा रही। रोटी बेलो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर हेमलता शर्मा द्वितीय स्थान पर शिल्पी श्रीवास्तव व तृतीय स्थान पर प्रियंका रही । जिन्हें अतिथियो के हाथों गृहशोभा की तरफ से प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व गिफ्ट देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में गृहशोभा की तरफ दिल्ली प्रेस के सहायक कला निदेशक श्री भानू प्रकाश राणा, सहायक उप सम्पादक सुनील शर्मा, समाजसेवी राना दिनेश प्रताप सिंह जी, ग्रापए बस्ती के जिलाध्यक्ष अवधेश त्रिपाठी जी, अखिलेश दूबे ,धर्मेंद्र पाण्डेय, विशाल पाण्डेय,राधेश्याम चैधरी जी, अनूप शुक्ल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । इस अवसर पर राममूर्ति मिश्र, राघवेंद्र विक्रम सिंह, आलोक शुक्ल, आशीष शुक्ल, राजेंद्र सिंह , कुलदीप सिंह, सर्वेष्ठ मिश्र , संजय विश्वकर्मा, आज्ञाराम वर्मा सहित अनेकों लोग मौजूद रहे। प्रतियोगिताओं के निर्णायक के रूप में प्रिया मेंहदीरत्ता , नीति श्रीवास्तवा , बृज किशोर बरनवाल , रामा शर्मा जी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संयोजन शुभ्रा सिंह,बृहस्पति पाण्डेय , पंकज त्रिपाठी व सचिन्द्र शुक्ल ने किया


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ