शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ । सदर विकासखंड के महुआर गांव में आंगनबाड़ी केंद्र पर हुई बैठक की अध्यक्षता कर रहे पूर्व रेंजर मोहम्मद इलियास ने कहा कि गांव में राशन कार्ड, नाली निर्माण, खड़ंजा मरम्मत, सीसी सड़क, सोख्ता गड्ढा, शौचालय व शौचालय मरम्मत, हैंडपंप मरम्मत, हैंड पंप रिबोर एवं कुएं के जीर्णोद्धार के लिए आए धन को फर्जी ढंग से खर्च कर लिया गया है । धरातल पर कोई भी कार्य दिखाई नहीं दे रहा है । उन्होंने ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए कार्यों की जांच कराने की मांग जिला अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी के साथ ही मुख्यमंत्री से की है । बैठक में संजय यादव, दयाशंकर तिवारी, मोहम्मद जमील, सीताराम प्रजापति, मोहम्मद अयूब, शेष नारायण मिश्रा, राम जी, अजब नारायण तिवारी, रामदेव तिवारी, आशीष कुमार, शिव प्रकाश आदि मौजूद रहे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ