Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती में चोरों ने आठ घरो को खंगाला


सुनील उपाध्याय
बस्ती जिले के हर्रैया थाना क्षेत्र के मठिया गांव में अखिलेश यादव पुत्र संतराम यादव के घर में पीछे के रास्ते से घुसे चोरों ने ताला तोड़कर 30 हजार नगदी समेत हजारों के सोने चाँदी के गहने उठा ले गये मठिया गांव में ही धनराज पुत्र छविलाल के घर का ताला तोड़कर 5 हजार नगद उड़ा ले गए चोर जबकि उसी गांव में कृपाल पुत्र दूबर व् जाफरअली पुत्र नाजिर के घर में भी चोर घुसे पर चोरी करने में सफल नही हो पाए गांव के कुछ ही दूरी पर खेत में सामान बिखरा पड़ा था सुबह जानकारी होने पर गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुँच कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
उक्त थाना क्षेत्र के ही  प्राथमिक विद्यालय गौहनिया को भी चोरों ने बीती रात निसाना बनाया विद्यालय पर रखा मिड डे मील के लिए लगभग् डेढ़ कुन्तल चावल व् एक कुन्तल गेहूं लगभग 30 किलो आटा उठा ले गए चोर।


पैकोलिया थाना क्षेत्र के कन्दरखपुर गांव में भी चोरों ने 3 घरों को अपना निशाना बनाया और लाखों का सामान चुरा कर चम्पत हो गए कन्दरखपुर गांव में हरिवंश सिंह , अशोक सिंह व् अजय चौधरी के घर में छत के रास्ते घुस कर नगदी समेत कुल मिलाकर लाखों का सामान उठा ले गए चोर सुबह जानकारी होने पर घर वालों ने पुलिस को सूचना दी सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने जाँच पड़ताल शुरू की
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे