Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पुरानी रंजिश को लेकर बाइक से जा रहे मॉ बेटे को दंबगों ने पीटा ,महिला गंभीर


अमरजीत सिंह 

फैजाबाद:रुदौली कोतवाली क्षेत्र के मल्ला का पुरवा मजरे कोलवा में पुरानी रंजिश को लेकर बाइक से जा रहे मॉ बेटे को दंबगों ने जमकर पिटाई की सूचना पर पहुची ड़ायल 100 की गाड़ी ने घायलों को सीएचसी रुदौली ले गयी जहा पर महिला की हालत नाजुक देख डाक्टरों ने जिलाअस्पताल रेफर कर दिया जहा पर हालत नाजुक बनी है 
           बताया जाता कि बुधवार सुबह लगभग सात बजे श्रीकान्त पाण्ड़ेय की पत्नी उषा पाण्ड़ेय अपने लडके सुनील कुमार के साथ मायके जा रही थी कि जैसे ही घर से तैयार होकर बाहर निकलते ही पहले से घात लगाकर बैठे पवन कुमार राजकुमार,इन्द्र कुमार पुत्रगण बृज भूषण कुमार पाण्ड़ेय व महिलाओ सहित परिजनो ने बाइक रोक कर पिटाई करना शुरु कर दिया जिससे महिला बुरी तरह से घायल हो गयी सूचना पर पहुची ड़ायल 100 की गाड़ी ने मॉ बेटे को सीएचसी ले गयी जहा से जिला अस्पताल रेफर कर दिया पीड़ित के लड़के अनिल कुमार ने बताया कि मारपीट के दौरान तीन अगूठी व एक चैन दंबगो द्वारा छीन ली गयी है साथ ही बताया कि लगभग चार माह पहले भी उक्त लोगो ने मारपीट की थी तब कोतवाली रुदौली मे सुहल इस बिनह पर हुई थी कि पहले जो भी मारपीट करेगा वह पॉच लाख रुपये जुर्माना देगा पड़ेगा कोतवाल जयबीर सिंह यादव ने बताया कि अनिल कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है मामला आपसी बिबाद का था जॉच की जा रही है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे