अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर: आर्य वीर दल, आर्य वीरांगना एवं आर्य युवक परिषद द्वारा नगर के खलवा बड़ी इमली शिव मंदिर में विश्व शांति के लिए यज्ञ एवं वेद मंत्र द्वारा हवन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आर्य युवक परिषद के पदाधिकारियों ने विश्व शांति व प्रदूषण के लिए यज्ञ किया तथा विश्व शांति वसुधैव कुटुंबकम की कामना की ।
यज्ञ हवन के उपरांत आर्य वीर दल द्वारा भोजन(प्रसाद) का कार्यक्रम किया किया। कार्यक्रम में समाज तथा देश के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले तथा अपनी लेखनी से दबे कुचले शोषित के आवाज को बुलंद करने वाले पत्रकारों को आर्य वीर दल के संरक्षक अशोक आर्य ने अंग वस्त्र भेंट कर तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मनित किया। अशोक आर्य ने कहा कि आर्य वीर दल का उद्देश्य भारत के गौरवमयी इतिहास को बरकरार रखते हुए उच्च शिखर पर देखना है । उन्होंने कहा की आर्यवीर दल द्वारा देश हित में चलाए जा रहे विभिन्न अभियान तथा कार्यों में चौथा स्तंभ बराबर का सहयोग प्रदान करता है जिसके लिए पूरा संगठन आभार व्यक्त करता है । मुख्य अतिथि डॉ माधव राज द्विवेदी व विशिष्ट अतिथि संतोष कुमार आर्य ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया । कार्यक्रम के दौरान आर्य वीर दल के जिलाध्यक्ष डॉ तुलशीश दूबे, मृगेंद्र उपाध्याय, राधेश्याम मिश्र एडवोकेट, भोले बाबा पुजारी, वैभव त्रिपाठी, सुजीत कुमार, अखिलेश्वर तिवारी, भानु प्रकाश, वेद प्रकाश, रविन्द्र कमलापुरी, झूमा सिंह, स्वर्ण लता, पिंकी सिंह सहित तमाम लोग बुद्धिजीवी युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ