अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। सिद्धार्था विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थ नगर के नवागंतुक कुलपति प्रोफेसर सुरेंद्र दुबे का एमएलके महाविद्यालय की ओर से प्राचार्य डॉक्टर आर बी श्रीवास्तव व उनके सहयोगियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया साथ ही विश्व विद्यालय के संचालन में पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया ।
जानकारी के अनुसार गत दिनों महारानी लाल कुंवरि स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आर बी श्रीवास्तव के साथ महाविद्यालय का एक प्रतिनिधिमंडल सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर के कुलपति प्रोफेसर सुरेंद्र दुबे के साथ औपचारिक मुलाकात किया था । महाविद्यालय की ओर से कुलपति का स्वागत किया गया तथा प्रशासन के संचालन में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया गया । प्रोफ़ेसर दूबे ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए महाविद्यालय के शैक्षिक उन्नयन की तारीफ की । स्वागत के दौरान डीन फैकल्टी ऑफ बीएड डॉक्टर अरुण कुमार सिंह, सुआक्ता अध्यक्ष डॉ अरविंद द्विवेदी तथा महामंत्री पूर्णेश नारायण सिंह मौजूद रहे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ