Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भारतीय किसान संघ की बैठक सम्पन्न


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर।। जिला मुख्यालय के हनुमान गढ़ी मन्दिर के सभागार में किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य को लेकर भारतीय किसान संघ की बैठक आयोजित हुई। बैठक  में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय किसान संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष जयंकर सिंह तथा विशिष्ट अतिथि प्रान्त संगठन मंत्री रामचेला जी रहे एवं अध्यक्षता प्रादेशिक पदाधिकारी राधेश्याम मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में जिला संरक्षक सेतु बन्धु त्रिपाठी ने कहा कि जब किसान सुखी रहेगा तभी देश खुशहाल होगा, इस लिए अनाज के मूल्य निर्धारण का अधिकार किसानों के हितैषी संस्थाओं के पास होना चाहिए। 
जिला उपाध्यक्ष डॉ तुलसीश दुबे ने कहा कि  विक्रय केन्द्रों पर अव्यवस्था, फसल की उचित कीमत न मिलना , छुट्टा पशुओं से तबाही सहित तमाम समस्या से किसान पीड़ित हैं,  किसान के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए विशेष प्रयास की आवश्यकता है। जिलाध्यक्ष जे पी मिश्रा,  परशुराम यादव,  ओम प्रकाश चौरसिया,  दिनेश तिवारी,  श्याम सुंदर पासवान आदि पदाधिकारियों ने नारा लगाया कि -  देश का हम भण्डार भरेंगे,  लेकिन कीमत पूरी लेंगे। कार्यक्रम का संचालन कमलेश त्रिपाठी ने किया और कहा कि इस संघ में अधिक से अधिक किसानों को शामिल करने की आवश्यकता है । बैठक में लड्डू तिवारी,  प्रवीण सिंह, शिव योगी, पंकज पाण्डेय,  विजय प्रताप, प्रदीप मिश्रा,  साधु सरन, यदुनन्दन,  कृष्ण बिहारी गुप्ता व हसन अली सहित अनेकों किसान व कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे