Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

26 मेधावियों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित


अखिलेश्वर तिवारी
सम्मान पाने वालों में अकेले सीएमएस के 9 मेधावी शामिल
बलरामपुर ।। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी जनपदों के टॉप टेन मेधावी छात्रों को सम्मानित किया है जिन्होंने यूपी बोर्ड के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में अपने जनपद के टॉप टेन में स्थान प्राप्त किया है । जनपद बलरामपुर के 26 मेधावी छात्र छात्राओं को योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित एक सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया । सम्मान पाने वाले छात्र छात्राओं में अकेले सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज के 9 छात्र छात्राएं शामिल हैं जिन्हें सीएम योगी ने सम्मानित किया है । इसके अलावा सतरह अन्य छात्र-छात्राएं हैं जो जिले के विभिन्न विद्यालयों के हैं जिन्होंने जनपद में टॉप टेन मे स्थान बनाया और उन्हें सीएम योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया है । सीएमएस के जिन मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया है उनमे हाई स्कूल के मोहम्मद अरशद तथा इंटरमीडिएट के अंजली सिंह, एकता यादव, सत्येंद्र कुमार वर्मा, रोहित कुमार कसौधन, प्रार्थना सिंह, मोहम्मद सादिक खान एवं मती उल्लाह शामिल हैं । सभी मेधावी छात्र छात्राओं को सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य के पी यादव तथा अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे