Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

रुपये की लेनदेन को लेकर दो ठेकेदारों के गुर्गे आपस में भिड़े , घायल


अमरजीत सिंह 

फैजाबाद :रुदौली कोतवाली क्षेत्र के कैथी बालू घाट पर रुपये की लेनदेन को लेकर दो ठेकेदारों के गुर्गे आपस में भिड़ गये जिसमें कई लोग घायल हो गये सूचना पर पहुची पुलिस आधा दर्जन से अधिक लोगो को पकड़ कर थाने ले गयी और घायलों को ईलाज हेतु सीएचसी भेजा
              पुलिस सूत्रो की माने तो  कैथी से महगू का पुरवा तक का बालू घाट अरबिन्द तिवारी व कैथी से बरई तक का घाट डीडी सिंह के नाम खनन बिभाग से लाइसेंस जारी है बताते है कि सोमवार की देर शाम दोनो पक्ष रुपये की लेनदेन को लेकर आपस मे भिड़ गये जिसमे कई लोगो को चोटे आयी सूचना पर दलबल के साथ पहुचे शुजागंज चौकी प्रभारी राजेश मिश्रा ने आधा दर्जन से अधिक लोगो के पकड़ कर थाने ले गयी और जो चोटिल थे उन्हे सीएचसी रुदौली भेजा चौकी प्रभारी ने बताया कि अरबिन्द तिवारी के पक्ष से बिशाल शुक्ला,रोहित,अरुण तिवारी निवासी मिल्कीपुर व पप्पू पाण्ड़ेय निवासी कैथी व दूसरे पक्ष से बलराम यादव,कल्पे यादव व एक अन्य को पकड़ कर थाने लाया गया है अभीतक किसी पक्ष से तहरीर नही मिली है अगर तहरीर किसी पक्ष से नही मिलती तब भी लोगो का शान्ति भंग में चलान किया जायेगा साथ ही बताया कि कुछ लोगो को चोटे आई थी जिन्हे सीएचसी रुदौली में ईलाज के लिए भेजा गया था वही कोतवाल जयबीर सिंह यादव ने बताया कि किसी पक्ष से तहरीर नही मिली फिर भी पकड़े गये दोनो पक्षो को शान्ति भंग की धारा मे चलान कर दिया गया
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे