Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सामूहिक रूद्राभिषेक के लिये हुआ भूमि पूजन


सुनील उपाध्याय 
बस्ती।  आगामी 3 जून से मालवीय रोड स्थित सावित्री विद्या विहार विद्यालय के प्रांगण में विशाल यज्ञ, श्रीमद्भागवत कथा व रुद्राभिषेक कार्यक्रम की सफलता हेतु मंगलवार को कार्यक्रम स्थल पर विधि विधान से भूमि पूजन किया गया। यज्ञाचार्य डा. प्रवीण कुमार पाण्डेय ने भूमि पूजन सम्पन्न कराया। 
बाल्मीकि मिट्टी से निर्मित पार्थ शिवलिंग का हरिद्वार के पवित्र गंगा जल द्वारा पुरुषोत्तम मास के पावन काल मंे 3 जून से 12 जून तक चलने वाले इस आयोजन में 3 जून को प्रातः 7 बजे अमहट स्थित कुंआनों तट कलश यात्रा निकाली जायेगी जो यज्ञ स्थल तक भ्रमण करते हुये पहुंचेगी। सामूहिक रूद्राभिषेक 4 जून से प्रातः 7 बजे से आरम्भ होगा। 
आचार्य अरविद पांडेय ने बताया कि रुद्राभिषेक, श्रीमद्भागवत कथा, महायज्ञ व ज्योतिष परामर्श सहित कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम शामिल किये गए हैं। यज्ञ व रुद्राभिषेक हेतु काशी,  अयोध्या के विद्वान पंडित के साथ आचार्य पधारेंगे।  वैदिक अनुष्ठान समिति के तत्त्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में भव्य पंडाल के साथ आकर्षक यज्ञशाला बनायी जा रही है।  
बैठक में कर्नल के सी मिश्र,    धीरेन्द्र शुक्ल, जगदीश मिश्र, सुनील मिश्र, अनुराग शुक्ल,  पंकज त्रिपाठी, बलराम यादव विनय शुक्ल, सन्तोष श्रीवास्तव, जे.पी. त्रिपाठी, विजय यादव, सहदेव पाण्डेय, भवनाथ आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे