सुनील उपाध्याय
बस्ती । आगामी 21 जून को मनाये जाने वाले विश्व योग दिवस की तैयारियां जोरों पर है। मंगलवार को आई.एन.ओ. के उत्तर भारत के राष्ट्रीय संयोजक डा. नवीन सिंह के साथ एक प्रतिनिधि मण्डल ने सांसद हरीश द्विवेदी से उनके आवास पर भेंटकर उन्हें योग दिवस अभ्यास पुस्तिका भेंट किया और शिविरों को क्रियान्वित कराने हेतु सहयोग का आग्रह किया।
सांसद हरीश द्विवेदी ने विश्व योग दिवस पर आयोजित शिविरों में सहयोग का आश्वासन देते हुये कहा कि यह पुनीत कार्य है। लोग जितना योग से जुडेंगे रोगों से दूर रहेंगे। केन्द्र और प्रदेश सरकार भी इस दिशा में निरन्तर सक्रिय है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं योग दिवस की सफलता के लिये निजी स्तर पर भी सक्रिय हैं।
सांसद हरीश द्विवेदी को योग दिवस अभ्यास पुस्तिका भेंट करते समय डा. नवीन सिंह के साथ जिला समन्वयक डा. सौरभ तुलस्यान, योग शिक्षक जे.पी. सिंह, चन्द्र प्रकाश चौधरी शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ