Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर-नबाबगंज मार्ग पर दुर्घटना , ५ घायल


गोण्डा।मंदिर दर्शन करके लौट रहे  दो बाइक चालको के हुई आमने-सामने भिड़त में दो गम्भीर रुप से घायल हो गये और तीन मामूली चोटे आई । गम्भीर घायलो को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया।   

  मंगलवार को मनकापुर थाना क्षेत्र स्थित रूदापुर मंदिर से दर्शन करके लौट रहे कस्बा के मोहल्ला गायत्री नगर निवासी नकछेद गुप्ता उम्र (52वर्ष) लगभग पुत्र हरीराम व जगप्रसाद उम्र (42वर्ष) लगभग पुत्र राम बहोरे निवासी बैरीपुर रामनाथ एक बाइक पर सवार थे वही सामने से आ रही बाइक पर पिता , पुत्र व माता सवार थी दोनों बाइको में मनकापुर-नबाबगंज मार्ग पर स्थित अंगनीपुरवा गांव के पास आमने सामने भिडंत हो गयी जिसमे नकछेद और हरीराम को गंभीर चोट आई जबकि सामने से आ रही बाइक पर सवार ग्राम पंचपुतीजगतापुर गाव निवासी दुर्गेश उम्र (25वर्ष) पुत्र गुरुप्रसाद, गुरू प्रसाद (उम्र42वर्ष) पुत्र अज्ञात व उर्मिला उम्र30वर्ष पत्नी गुरु प्रसाद मामूली रूप से घायल हो गए  । दुर्घटना में नकछेद व जगप्रसाद गम्भीर रुप से घायल होने पर भिटौरा ग्राम प्रधान नंद किशोर बरवार ने आनन-फानन 108को सूचना दी लेकिन घंटो इंतजार करने बाद भी एम्बुलेंस घटना स्थल पर न पहुँचते देख ग्राम प्रधान ने अपने निजी वाहन से दोनों गम्भीर घायलों को मनकापुर सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार कर नकछेद व जगप्रसाद को रिफर कर दिया |
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे