अमरजीत सिंह
फैजाबाद :ज्येष्ठ मास के पाँचवे मंगल पर रुदौली तहसील क्षेत्र मे जगह जगह जल प्याऊ व भण्ड़ारे का कार्यक्रम आयोजित हुआ इसी कड़ी मे रुदौली कोतवाली शुजागंज चौकी परिसर मे चौकी प्रभारी के नेतृत्व मे सुन्दर काण्ड़ का पाठ करा कर बिशाल भण्ड़ारे के साथ जल प्याऊ की स्थापना की गयी जिसका उदघाटन एसपी ग्रामीण ने की
मास के पाचवें मंगल पर चौकी परिसर मे चौकी प्रभारी राजेश मिश्रा की अगुवाई मे सुन्दर काण्ड़ का पाठ कराया गया और चौकी परिसर मे ग्राम प्रधानों के सहयोग से लगे जल प्याऊ का एसपी ग्रामीण संजय कुमार वर्मा ने फीता काट कर शुभआरम्भ किया उसके बाद बिशाल भण्ड़ारे का आयोजन किया गया जिसमे सैकड़ो लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया
इस अवसर पर सीओ अमर सिंह कोतवाल जयबीर सिंह यादव,चौकी प्रभारी भेलसर बिनोद सिंह प्रशिक्षु एसआई पवन राठौर,रणजीत यादव आशीष यादव हमराही सिपाही व ग्राम प्रधान बिचाला अरबिन्द वर्मा,राजेन्द्र कुमार,ह्रदय प्रसाद ,अन्जुम,रामफेर,राकेश वर्मा,आत्माराम यादव,मौजूद रहे इसके आलावा शुजागंज बाजार,भेलसर,रुदौली कस्बा,रौजागॉव,मिया का पुरवा,मवई चौराहा,पटरंगा मण्ड़ी,ऐहार व बाबा बाजार,नेवरा बाजार,सैदपुर,सुनबा सहित जगहों पर बिशाल भण्ड़ारे का आयोजन सम्पन्न हुआ


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ