अमरजीत सिंह
फैजाबाद:उत्तर प्रदेश के पुलिस के मुखिया ओपी सिंह ने पुलिस के गिरते स्तर को देखते हुए काफी नाराजगी व्यक्त की है।और यह नाराजगी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की है जो कि उत्तर प्रदेश पुलिस अपने रौब में आकर पत्रकारों को किसी भी घटना को ना बताना मुनासिब नहीं समझते है।
इस संबंध में डीजीपी महोदय ने समस्त एडी जी, डीआईजी ,एसएसपी,एसपी, एडिशनल एसपी, डिप्टी एसपी प्रभारी निरीक्षक उप निरीक्षक एवं आरक्षियों तक के लिए एक सर्कुलर जारी किया है जिसमें कहा गया है कि प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रानिक मीडिया सोशल मीडिया के हर खबर की क्षेत्र के संबंधित पत्रकारों को दी जाएगी एवं हर खबर की मानिटरिंग होगी और इसका एक विशेष सेल बनाया जाएगा जो कि जनपद स्तर पर पुलिस अधीक्षक के निगरानी में रहेगा।
पटरंगा पुलिस पर इन आदेशों का कोई मतलब नही
पटरंगा थाना हो या इसके अन्तर्गत आने वाली चौकी।यहां की पुलिस पहले तो फरियादियों का मुकदमा लिखने में आनाकानी करती है।उसके बाद यदि लिख भी लिया तो उसकी जानकारी पत्रकारों को देने में आनाकानी करती है।इतना ही नही कोई घटना दुर्घटना होने पर मीडिया बंधु कोई जानकारी करते है।तो सही जानकारी देने के बजाय उल्टा सवाल दागना शुरू कर देते है।इस समय पटरंगा पुलिस से क्षेत्र की जनता त्रस्त है।यहां की पुलिस सीएम के आदेशों को भी दरकिनार कर देते है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ