Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भारतीय किसान यूनियन ने किसान पंचायत लगाकर मण्डलायुक्त को सौपा 14 सूत्रीय ज्ञापन


सुनील उपाध्याय 
बस्ती ।  भारतीय किसान यूनियन द्वारा मण्डल अध्यक्ष सुभाष चन्द्र किसान के नेतृत्व में बुधवार को मण्डलायुक्त कार्यालय पर किसान पंचायत लगाकर मण्डलायुक्त को 14 सूत्रीय ज्ञापन दिया गया। मण्डलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने ज्ञापन लेते हुये कहा कि आगामी 11 जून को अधिकारी और भाकियू किसान प्रतिनिधियों के बीच आमने-सामने वार्ता कर प्रमुख विन्दुओं का तत्काल प्रभाव से निस्तारण कराया जायेगा। 
किसान पंचायत को सम्बोधित करते हुये मण्डल अध्यक्ष सुबाष चन्द्र किसान ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार किसानों की आय दो गुनी करने की बात तो कर रही है किन्तु उस दिशा में प्रभावी नीतियां लागू नहीं हो रही है। किसानों का चीनी मिलों पर अरबों रूपयों का बकाया है, ऐसे में किसानों की स्थिति कैसे सुधरेगी। 
मण्डल उपाध्यक्ष दीवान चन्द पटेल, महासचिव शोभाराम ठाकुर, सचिव महेन्द्र कुमार चौधरी, रामनवल किसान ने कहा कि आजादी के बाद से अब तक किसानों ने उपज कई गुना बढा दिया इसके बाद भी वे आत्महत्या करने को मजबूर है। जब तक किसानों को उनके उत्पाद का समुचित मूल्य नहीं मिलता स्थितियां बदलने वाली है। किसानों को बीमा का भी लाभ नहीं मिल पा रहा है।
किसान पंचायत को भाकियू जिलाध्यक्ष राम मनोहर चौधरी, जर्नादन मिश्र, इश्यिाक अहमद, जयराम वर्मा, डा. आर.पी. चौधरी, रामचन्द्र सिंह, पटेश्वरी श्रीवास्तव आदि ने किसानो ंके मुद्दे  उठाते हुये कहा कि किसानों को जंगली जानवरों से मुक्ति दिलाने के प्रभावी प्रयास किये जांय। कहा कि किसान बीमा से बीमा कम्पनियां तो माला-माल हो रही है किन्तु किसान ठगा जा रहा है। इसके लिये किसान विरोधी नीतियां जिम्मेदार हैं। 
मण्डलायुक्त को सौंपे 14 सूत्रीय ज्ञापन में गन्ना मूल्य का व्याज समेत भुगतान, गेहूं क्रय केन्द्रों पर किसानों का गेहूं खरीदे जाने, जंगली जानवरों से  फसलों की बरबादी रोकने, पुराने जर्जर पोल बदले जाने, खलीलाबाद सुगर मिल चलाये जाने, किसान दुर्घटना बीमा योजना का लाभ पात्रों को दिलाये जाने, राशन कार्ड, आवास, पेंशन योजना, गन्ना सर्वे, बस्ती के ओडवारा के विद्युत कर्मचारियों द्वारा असनहरा के 5 उपभोक्ताओं के विरूद्ध अवैध ढंग से दर्ज विद्युत चोरी का मुकदमा वापस लिये जाने, सड़कों की स्थिति सुधारने, मुण्डेरवा से कुदरहा मार्ग पर  सरकारी बस चलाये जाने आदि की मांग शामिल है। 
किसान पंचायत में फूलचंद, हरी प्रसाद, राम प्रताप चौधरी, राजेन्द्र प्रसाद चौधरी,       बंधू चौधरी, राजदेव, कन्हैया प्रसाद, रामनयन किसान, रामकृष्ण चौधरी, श्याम नरायन, त्रिवेनी प्रसाद, रामसूरत, शिवमूरत, अविनाश श्रीवास्तव के साथ ही भाकियू के अनेक पदाधिकारी, किसान, मजदूर शामिल रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे