अमरजीत सिंह
फ़ैज़ाबाद:गत दिनों नाबालिग़ के साथ दुराचार के आरोप मे फरार चल रहे आरोपी को बीती रात मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया पुलिस सूत्रो की माने राम कुमार पुत्र राम अवध निवासी मुस्काबाद मजरे हलीम नगर ने दिनांक 26 मई को कोतवाली रूदौली में लिखित तहरीर दी थी कि उसकी नाबालिग़ पुत्री के साथ गाँव के ही राम सिंह पुत्र मोहन लाल ने अकेला पाकर ज़बरदस्ती दुष्कर्म करने का आरोप है जिस पर कोतवाली रूदौली पुलिस ने पिता के तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 217/18 धारा 376/506 आई पी सी व् 3/4 पास्को एक्ट के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कर नाबालिग़ का मेडिकल करा कर साक्ष्य संकलित किया गया कोतवाल जयवीर सिंह ने बताया कि बुधवार भोर मे मुखबिर द्वारा सूचना आरोपी राम सिंह फरार होने के लिए भेलसर चौराहे पर साधन का इंतज़ार कर रहा है।कोतवाल रूदौली ने तुरन्त टीम के साथ मौके पर पहुँच कर आरोपी राम सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।पुलिस की इस टीम में कोतवाल जयवीर सिंह के साथ उपनिरीक्षक शमशाद अली,राजेश मिश्रा,पवन राठौर आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ