मिथलेश शुक्ला ऊर्फ नीतू पंडित
गोंडा :बभनान रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से 45 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। मौके पर पहुंची जीआरपी मनकापुर ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गोंडा भेजा।
बुधवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से 45 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। स्टेशन पर हादसा होने के कारण लोगों का जमावड़ा लग गया ।
![]() |
| फाइल फोटो मृतक तपेश्वरी प्रसाद गुप्ता |
स्थानीय लोगों द्वारा सूचना परिजनों को दी गई ।मौके पर पहुंचे परिजन ने शव की शिनाख्त तपेश्वरी गुप्ता उम्र 45 वर्ष पुत्र बगेदू गुप्ता वार्ड नंबर 4 भगत सिंह नगर के रूप में की। मौके पर पहुंचे मृतक के पुत्र सौरभ ने बताया कि पिताजी सुबह बस्ती जाने के लिए घर से निकले थे। उनको पैर में दिक्कत है। जिसकी दवा कराने के लिए वह जा रहे थे। कुछ लोगों ने सूचना दी की वह ट्रेन की चपेट में आ गए । मौके पर पहुंचे जीआरपी मनकापुर प्रभारी रमजान अली अंसारी ने बताया की ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ