Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर हुवा गोष्ठी का आयोजन


गोण्डा।बुधवार को मनकापुर कस्बें में स्थित श्रीबानगढ देवी मंदिर परिसर में हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।
    गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे पूर्व तहसील अध्यक्ष अमर चंद्र गुप्ता ने कहा कि हम पत्रकारो में एक जुटता जरुरी है।चाहे वह छोटा या बडा हो सभी को एक साथ ले कर चलना होगा।उन्होने कहा कि एक जुटता न होने से लोगो में गलत संदेश जाता है।इसी क्रम पूर्व मंत्री राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा है कि पत्रकार समाज का एक दर्पण होता है।हम लोगो को जनता से जुडे उनकी समस्याओ का स्थलीय निरीक्षण कर उस के आवाज को समक्ष अधिकारी के पटल पर रख न्याय दिलाये तभी हमारा मिशन शत-प्रतिशत सफल होगा।उन्होने कहा कि पत्रकारिता एक मिशन है और मिशन में गरीब तबके व असहाय लोगो की आवाज तहसील स्तर से प्रदेश स्तर तक पहुचाने का कार्य करे।
    पत्रकार राम कृपाल गोस्वामी ने कहा कि हम पत्रकारों को प्रीत पत्रकारिता करनी होगी।तभी समाज की दिशा व दशा में परिवर्तन संभव है।
   गोष्ठी में सभी पत्रकारो के विचार से निर्णय लिया गया कि तहसील मुख्यालय में एक पत्रकार राहत कोष की स्थापना किया जाये।जिसमे क्षेत्त के सभी पत्रकार पचास रुपया प्रति माह जमा करे।उक्त रकम पत्रकार व परिजनो पर आवश्यकतानुसार  सहायता दी जायेगी।
   गोष्ठी में खगेन्द्र पान्डेय, श्रवण कुमार, जिताऊ राम मौर्या, मौहम्मद इरफान, सुनील कुमार गौड, दुर्गा सिंह पटेल, पवन कुमार जयसवाल, राम गोपाल चौहान, देवेन्द्र सोनी, आरके नारद, संतोष शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे