अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर । पचपेड़वा क्षेत्र के हनुमान मंदिरों पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया । मंदिर पर सुबह से ही पूजा अर्चना के लिए भारी भीड़ जुटने लगी । भक्तों ने कतार में लगकर बजरंगबली का दर्शन कर विधि विधान से पूजा किया । मंदिर में पूरे दिन हनुमान चालीसा व सुंदरकांड का पाठ श्रद्धालु करते नजर आए । नगर में जगह जगह बजरंगबली का प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया । नगर के सरकारी अस्पताल बाल शिव मंदिर में नगाड़ों की आवाज के साथ बजरंगबली के गीतों के समूचा वातावरण भक्तिमय था ।बजरंगबली के दर्शन के लिए महिलाओं पुरुषों की अलग-अलग लाइन लगी हुई थी । श्रद्धालु ने हनुमान चालीसा व सुंदरकांड का पाठ कर पवन पुत्र की विधिवत पूजा अर्चना की । भंडारे का उद्घाटन गैसड़ी ब्लाक प्रमुख भोला जायसवाल ने हनुमान जी की आरती के साथ की । ब्लाक प्रमुख भोला जायसवाल ने कहा कि हिंदुओं को एकजुट होना पड़ेगा सभी हिंदू संगठन मजबूत होगा और तभी देश में सम्मान बढ़ेगा । इस मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष राम शरण गुप्ता, विनय प्रकाश त्रिपाठी, रमेश पांडे, उसी बीच पहुंचे गैसडी विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने कहा कि मैं मित्र संघ के सभी कार्यकर्ताओं से माफी मांगता हूं कि मैं तय सीमा से विलंब से पहुंचा जिसके लिए क्षमा चाहता हूं । शैलेश कुमार सिंह शैलू ने कहा कि मैं लखनऊ में था पर मुझे मालूम था की हमारे घर पर ग्राम सभा क्षेत्र में हमारे छोटे भाई बड़े मंगल के पांचवें बड़े मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया है । इसलिए हमने तय कर लिया था मैं चाहे लखनऊ रहा हूं या और कहीं मैं अपने छोटे भाइयों के भंडारे में जाऊंगा । इस मौके पर आयोजक मित्र संघ के कार्यकर्ता विक्की गुप्ता, नवीन मोदनवाल , लकी सोनी रवि गुप्ता, राहुल कौशल ,राहुल पांडे ,जतिन सोनी, क्रिस गुप्ता ,बृजेश पांडे लवकुश गुप्ता , शंभु गुप्ता सैकड़ों कार्यकर्ता व श्रद्धालु मौजूद थे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ