सुल्तानपुर, यूपी. शनिवार को जब जयसिंहपुर कोतवाली अमदेवा में एक साथ 3 बच्चों का जनाजा कांधों पर उठा तो गांव में कोहराम मच गया। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए दिए जाएगें।
यह वीडियो अपने रिस्क पर देखे
शुक्रवार को तेज आंधी और बरसात में आकाशीय विजली गिरने से आम बीनने गए अमदेवा गांव के पांच बच्चों में तीन की मौत और एक घायल हो गया और पांचवा बाल बाल बच गया।
हादसे में अजीत 14 पुत्र राम सेवक, सूरज 11 पुत्र राम किशोर, रवीन्द्र 12 पुत्र मेहीलाल, निवासी अमदेवा की मौके पर ही मौत हो गई।
वीडियो
रितिष 14 पुत्र राजितराम निवासी बहतीपुर थाना भीटी अम्बेडकर नगर घायल हो गया, साथ मे आम बीनने गया मनीष 12 साल पुत्र गन्धाउर ने घटना की जानकारी भागकर परिजनों को दी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन घटना स्थल की तरफ भाग कर पहुंचे तो देखा की तीन बच्चे अचेत की अवस्था मे पड़े है और चउथा बुरी तरह कराह रहा था। परिजन आनन फानन में स्थानीय बाजार सेमरी में एक क्लीनिक पर दिखाया तो डॉक्टर ने तीन बच्चों को मृत होने की बात बताई और चौथे रितिष का इलाज चल रहा है जहां उसकी हालत ख्तरे से बाहर है।
तीन बच्चों की मौत की सूचना पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गए पूरे गांव में मातम छा गया परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ