Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लुटोरो के गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफास, बाइक, तमंचा के साथ तीन चढे पुलिस के हत्थे


शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ । लुटेरों के गिरोह का स्वाट टीम व रानीगंज  की पुलिस ने  संयुक्त रुप से  गिरफ्तार करते हुए  कई लूट की घटना का पर्दाफाश किया है ।  मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने  तीन लुटेरों को धर दबोचा, जबकि अंधेरे का लाभ उठाकर तीन लुटेरे भागने में सफल रहे । पुलिस ने लूट के 13370 रूपये समेत चोरी की  दो बाइक, दो तमंचा व तीन कारतूस बरामद किया है । उक्त खुलासा पुलिस अधीक्षक सन्तोष कुमार ने शनिवार को पुलिस लाइन स्थित सई काप्लेक्स में  पत्रकार वार्ता में  करते हुए बताया कि लुटेरो ने किसान पेट्रोल पंप बझान के सेल्समैनों से 37000, दुर्गागंज के कपड़ा व्यवसायी से 50 हजार व गायघाट के पास महिला के साथ हुई लूट को भी कबूला है । एसपी ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु निरन्तर दिये गये निर्देश के क्रम में 8 जून  को सायं लगभग सात बजे जनपद के थाना रानीगंज के प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र श्रीवास्तव मय हमराह के थानाक्षेत्र के दुर्गागंज मोड़ पावरहाउस  पर वाहन चेकिंग/वारण्टी/वांछित अपराधी/संदिग्ध राह थाना अन्तू आ गये । उक्त पुलिस टीम अपराध एवं अपराधियों के बारें में चर्चा कर रही थी कि मुखबिर खास ने आकर बताया कि पांच व्यक्ति चोरी की मोटरसाईकिलों के साथ दांदूपर वैराना भभुवार के बीच बगीचे में बैठकर किसी अपराध की योजना बना रहे है, अगर इनको पकडा नही गया तो जनपद में कोई संगीन अपराध कर देगे । मुखबिरखास की इस सूचना पर विश्वास कर उक्त पुलिस टीम रणनीति बनाकर मुखबिर के साथ आगे बढ़ी, कुछ दूर जानें के पश्चात मुखबिरखास दूर से ही इशारा कर चला गया । उक्त पुलिस टीम नजदीक पहुंची जहां चार व्यक्ति अलग अलग मोटरसाईकिलो पर घेरा बनाकर बैठे थे व एक व्यक्ति बीच में खड़ा था। बदमाश होने का पुख्ता सुबूत होने पर पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी करते हुए आवश्यक बल प्रयोग कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया व 03 व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे, जिनके गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा है। पुलिस उज्जवल सिंह नि0 बझान थाना अन्तू,  प्रतापगढ़ व रिजवान नि0 चकसारा थाना रानीगंज प्रतापगढ़ तथा सरफराज नि0 वैडौली थाना रानींगंज, प्रतापगढ़ को गिरफ्तार कर लिया, जबकि प्रत्यूष मिश्रा नि0 नाथूपिरबाबा के पास तिवारीपुर थाना अन्तू, प्रतापगढ़ व सचिन मिश्रा  नि0 तिवारीपुर थाना अन्तू,  प्रतापगढ़ तथा तारिक  नि0 मुनी का पुरवा थाना दरियापुर थाना रानीगंज, प्रतापगढ़ भागने में सफल हो गये । अभियुक्तों की मोटर साइकिल कब्जे में लेते हुए उनकी तलाशी ली गयी तो अभियुक्तो के पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुए।   एसपी ने बताया कि उक्त गिरफ्तार अभियुक्तों से कड़ाई से पूछताछ की गयी तो अभियुक्तों ने उक्त घटित घटना को कबूला है । पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक रानीगंज मय हमराह व प्रभारी स्वाट टीम उ0नि0 सुनील कुमार यादव मय हमराह तथा उ0नि0 बब्बन राम मय हमराह थाना अन्तू शामिल रहे । पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी में सम्मिलित पुलिस टीम को 5000/-रु0 के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया । पत्रकार वार्ता के दौरान  एएसपी पूर्वी  राकेश सिंह  मौजूद रहे!  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे