Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

रोड पार कर रही बुजुर्ग महिला को बस ने कुचला


मनीष ओझा 

प्रतापगढ़। सड़क पार कर मंदिर में पूजा करने जा रही एक महिला को बस ने कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों को पहुंचते देख ड्राइवर बस छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जेठवारा इलाके के रामगंज बाजार निवासी सुखवंती देवी (65) रविवार सुबह रामगंज-मानधाता रोड पार कर मंदिर में पूजा करने जा रही थी। सड़क पार करते समय पीछे से उसे मानधाता की ओर जा रही निजी बस ने कुचल दिया। हादसे को देख स्थानीय लोग हंगामा करते हुए मौके पर पहुंचे तो ड्राइवर भाग निकला। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। जेठवारा पुलिस बस को कब्जे में लेकर ड्राइवर की तलाश कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे