मनीष ओझा
प्रतापगढ़ ! वांछित के घर दबिश देने पहुँचे दरोगा व सिपाहियों को लोगो ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, गंभीर हालत में दरोगा को जिला अस्पताल से इलाहाबाद रेफर कर दिया गया ! जानकारी के अनुसार जिले के मांधाता थाने के एसआई वजीउला शनिवार देर रात सिपाहियों के साथ वांछित की तलाश में जेठवारा इलाके के भइया के सराय गांव में दबिश देने गए थे। पुलिस टीम ने वांछित को दबोचा तो उसके परिजन व ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पत्थरबाजी करते हुए मारपीट शुरु कर दी। दो सिपाही जान बचाकर भागे निकले। मौके पर ग्रामीणों ने एसआई व एक सिपाही को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। देर रात सूचना पर जेठवारा एसओ, सीओ सदर, पीएसी के साथ गांव में पहुंचे तो आरोपित घर छोड़कर भाग निकले। घायल दरोगा की हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल के डाक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया है। प्राथमिक उपचार के बाद सिपाही को पुलिस लाइन भेजा गया। घटना के बाद से पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ करते हुए आरोपितों के घर पर डेरा डाला दिया है। रविवार सुबह घटना की जांच के लिए एएसपी पीएसी के जवानों के साथ गांव पहुंचे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ