Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

रमजान के महीने में गरीबों में वितरित किए राशन


अखिलेश्वर तिवारी


बलरामपुर: ।। नेकी के 30 दिन कार्यक्रम के तहत वेस्टर्न यूनियन मनी ट्रांसफर कंम्पनी द्वारा पवित्र रमजान माह में गरीबो को अनाज व जरूरत का समान वितरित किया। पूरब टोला मोहल्ला में आयोजित इस कार्यक्रम की सभी ने खूब सरहाना की। कंपनी के स्टेट मैनेजर अकरम खान ने बताया कि 100 परिवार के लोगों को कपनी की ओर से राशन व अन्य उपयोगी खाद्य सामग्री वितरित किया गया है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संजय खान, अफताब सहित अन्य कंपनी के कर्मचारियों व एंजेटों का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम में स्वच्छ भारत अभियान की दिखी झलक वेस्टर्न यूनियन की तरफ से आयेाजित कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन की भी झलक दिखी।  कार्यक्रम स्थल की कंपनी की कर्मचारियों ने खुद सफाई की। अकरम खान ने बताया कि किसी भी नगर मोहल्ले या फिर गांव की साफ सफाई में वहां के सफाई कर्मचारियों का विशेष योगदान रहता है। बिना उनके सहयोग से स्वच्छ भारत अभियान इतना विस्तृत रूप न धारण कर पाता। कंपनी की तरफ से सफाई कर्मचारियों को भी सम्मानित किया। इस दौरान सफाई कर्मचारियों को हेलमेट, जैकेट, मास्क व सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि शाबान अली, सभासद शफीक, पूरब टोला मोहल्ले की सभासद श्रीमती कुमुद तिवारी, पिंटू तिवारी, मोनू तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। 

रोजा इफ्तार के साथ कार्यक्रम का हुआ समापन

वेस्टर्न यूनियन मनी ट्रांसफर कार्यक्रम का समापन रोजा इफ्तार पार्टी के साथ हुआ। रोजा इफ्तार पार्टी में सैकड़ों लोगों ने एक साथ बैठकर इफ्तार किया। इस दौरान हिन्दू व मुस्लिम वर्गो के लोगो ने एक साथ बैठकर इफ्तार किया और एकता व अखंडता का परिचय दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे