अमरजीत सिंह
फैजाबाद: श्री सिद्धेश्वरनाथ मंदिर महादेवपुर मजरे महोली मे चली सात द्विवसीय राम कथा में ओजस्वी कथा व्यास प्रियंका भारती के कथा को सुनने के लिए लोगो का ताता लगा है कथा के चौथे दिन व्यास प्रियंका भारती ने श्रोताओं से कहा कि राम ने इन्द्र धनुष को तोड़ना तो एक बहाना था क्योंकि परशुराम का अंहकार ईर्ष्या काम क्रोध को तोडने व समाज मे नई सोच के लिए एेसा किया ऐसे ही आज हमे समाज मे दहेज रूपी धनुष को तोड़ना होगा विवाह मे कुंडली के मिलान कर शादी की प्रथा का पुरजोर विरोध करते हुए कहा कि राम विवाह मे कुंडली मिलान न कर समय को स्वयं प्रभु राम ने महत्व दिया और धनुष का खंडन कर आदिशक्ति जगदंबा जनक नन्दनी सिया से विवाह कर रावण जैसे महाज्ञानी का संहार किया चौथे दिन कथा की शुरुआत होने से पहले सपा युवा नेता वं जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राघवेन्द्र प्रताप सिंह अनूप ने कथा व्यास का माल्यार्पण कर स्वागत किया और आरती की इस मौके पर दुर्गा प्रसाद कसौधन,दिलीप शर्मा , पंकज कसौंधन,गोलू राजअध्यक्ष दिलीप शर्मा,महन्त हनुमान प्रसाद मिश्र,संजय सिंह,रंजय सिंह,शिवकुमार सिंह ,पंकज कसौंधन,राजेश कसौंधन,आशीष कसौंधन,शिवम् ,सत्यम,अंकित,राहुल सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ