Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जनता से किए गये वादे को सत्ता पाने के बाद भाजपा भूल चुकी :अरुण वर्मा



अमरजीत सिंह 
फैजाबाद :रुदौली तहसील क्षेत्र के सुलेमानपुर मजरे गनौली मे कल देर शाम रोजा अफ्तार सम्पन्न हो गया रोजा अफ्तार में सुलतानपुर के पूर्व बिधायक फैजाबाद से सपा के लोक सभा प्रभारी प्रत्याशी सहित दर्जनों सपा नेताओ ने शिरकत की 
       शनिवार अनम लाइफइन्फ्राइट प्राइवेट लिमिटेड़ के चेयरमैन मो.आसिफ के नेतृत्व मे आयोजित  रोजा अफ्तार सम्पन्न हो गया रोजा अफ्तार में शिरकत करने पहुचे सुलतानपुर सपा के पूर्व बिधायक अरुण वर्मा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता से किए गये वादे को सत्ता पाने के बाद भाजपा भूल चुकी है चाहे वह केंद की सरकार हो या राज्य सरकार हो श्रीवर्मा ने केंद सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता मे आने से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रति वर्ष 2 करोड़ लोगो को रोजगार देने व काला धन वापस लाने की बात की थी लेकिन सरकार को चार साल बीत चुके है अब तक किसी को रोजगार नही मिल सका और न ही काला धन वापस आया जनता आज भी अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है जिसका खाम्यिाजां उप चुनाव में देखने को मिला है वही राज्य सरकार मे बढ़ते अपराध पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व सपा सरकार से लगभग दो गुना अपराध बढ़ चुका है सरकार हर मोर्च पर बिफल है
               पत्रकारो से बातचीत के दौरान सपा से लोकसभा के प्रभारी प्रत्याशी कनिक राम यादव  ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा द्वारा किए गये सभी वादों का हिसाब चुकाने का मन बना लिया है जिसकी महक गोरखपुर,फूलपुर,कैराना सहित जगह पर हुए उपचुनाव आ गयी है साथ ही बताया कि भाजपा सरकार केवल हिन्दु मुस्लमान को बाटने का काम कर रही है पबित्र रमजान के महीने में बिजली गुल है रोजेदारों का बुरा हाल है युवा सपा नेता ग्राम  प्रधान संघ के प्रदेश सचिव मो.आरिफ ने कहा कि पबित्र रमजान के महीने मे हमें गंगा जमुनी की तहजीब पर रहना चाहिए जाति का बटवारा हम और आप करते है इंसान सब एक है 
    रोजा अफ्तार पार्टी के आयोजक व कम्पनी के चेयरमैन मो.आसिफ ने कहा कि इस पाक महीने में हर कौम से जुड़े जरुरत मंदो की दुःख दर्द दूर करने भाई चारे व कौम को नेक बने रहने की सलाह दी इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य मो.अली,क्षेत्र पंचायत सदस्य मुकीम अहमद,मो.अजीम,मास्टर उजेर अहमद,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बब्लू खां,बाजिदपुर ग्राम प्रधान अब्दुल कय्यूम,समाज सेवी माजिद अली,आजाद,कसीम,सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे