अमरजीत सिंह
फ़ैजाबाद : शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने अयोध्या पहुंच कर श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महन्त नृत्य गोपाल दास को 80वें जन्मदिन की मुबारकबाद दी हांलाकि इस दौरान उनकी न्यास अध्यक्ष से राम मंदिर निर्माण के संबंध में कोई वार्ता नहीं हो सकी न्यास अध्यक्ष से मुलाकात के बाद श्री रिजवी राम जन्मभूमि कार्यशाला पहुंचे यहां तराशे गए पत्थरों और राम जन्मभूमि के मॉडल का जायजा लिया साथ ही राम मंदिर निर्माण के लिए 10 हजार रुपये दान करने की घोषणा की उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के समय उनके साथ अन्य कई सेकुलर मुस्लिम भी मंदिर निर्माण के लिए दान करेंगे इसी कड़ी में श्री रिजवी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि शुरुआत में राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए 10 हजार रुपये का दान कर रहा हूं जब मंदिर निर्माण शुरू होगा तो और दान करेंगे उन्होंने कहा कि एक मुकदमा जीतने से अच्छा है कि करोड़ों रामभक्तों के दिलों को जीता जाए उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान के सेकुलर मुसलमान चाहते हैं कि यह विवाद खत्म हो जाए और अयोध्या में राम मंदिर बने


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ