सुनील उपाध्याय
बस्ती यूपी। बस्ती जिले में एक युवती ने कई दिनों से परेशान कर रहे हैं प्रेमी की बीच चौराहे पर बुलाकर जमकर पिटाई कर दी उसका आरोप है कि वह बार-बार उसे फोन करके परेशान कर रहा था
विडियो
मामला छावनी थाना क्षेत्र का है जहां पर प्रेमिका से मिलने आए युवक की युवती ने जमकर चप्पलों से पिटाई कर दी । वही भीड़ ने भी युवक पर हाथ साफ करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। युवती दिल्ली में रहकर पढ़ाई करती थी ।
विडियो
युवक फोन कर उसे परेशान करता था । कुछ दिन पहले जब वह बस्ती आई तो उसने फोन वाले प्रेमी को बीच बाजार में बुलाकर उसकी जमकर धुलाई की । युवती व उसकी बहन लगभग आधे घंटे तक प्रेमी को चौराहे पर घुमा - घुमा कर पीटती रही । घंटों बाद भीड़ की मान-मनौव्वल के बाद युवक उसके चंगुल से छूट सका । वहीं मौजूद किसी ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जोकि क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ