सुनील उपाध्याय
बस्ती यूपी । प्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटनाओ, महिला उत्पीड़न, जेलों के अंदर से संचालित हो रहे सुनियोजित अपराधों पर तत्ककाल रोक लगाने की मांग को लेकर कांग्रसजनों ने प्रदर्शन कर राज्यपाल को सम्बोधित 6 सूत्रीय ज्ञापन स्थानीय प्रशासन को सौंपा। जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश की जनता में असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो गयी है। सत्ता पोषित अराजकता चरम पर है,ं कांगेस पार्टी इसे प्रदेश की जनता और लोकतंत्र के लिये बेहद खतरनाक मानती है।
राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में जेलों के अंदर से संचालित किये जा रहे सुनियोजित अपराधों, महिला उत्पीड़न की घटनाओं, आम आदमी के मौलिक अधिकारों का हनन, प्रदेश में बढ़ रही सत्ता पोषित अराजकता, गुण्डागर्दी पर रोक लगाने के लिये ठोस कदम उठाये जाने की मांग किया है। कांग्रेस के मांग पत्र में वर्षों से जनपद मुख्यालय पर उपेक्षित आचार्य रामचन्द्र शुक्ल की प्रतिमा को पूर्व स्थान (बड़ेवन फ्लाईओवर के नीचे) पर पुनः स्थापित किये जाने तथा बस्ती कलवारी मार्ग पर फुटहिया से महरीपुर के बीच गड्ढों में तब्दील सड़क की अविलम्ब मरम्मत कराये जाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गयी है।
उपाध्यक्ष प्रेमशंकर द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश की जनता बेरोजगारी और महंगाई से पहले ही परेशान थी, इसके बाद महिलाओं में बढ़ी असुरक्षा की भावना, राजाना रही बलात्कार की घटनाओ और मौलिक अधिकारों के हनन से वातावरण दूषित हो रहा है। ऐसे हालातों में राज्यपाल का हस्तक्षेप जरूरी हो गया है।
प्रदर्शन और ज्ञापन के दौरान पूर्व विधायक रामजियावन, राममिलन चतुर्वेदी, शमशाद आलम, जगनरायन आर्य, बाबूराम संह, रमेश सिंह, मानिकराम मिश्रा, गिरजेश पाल, ज्ञानेन्द्र पाडे, अजय पाण्डेय, विश्वनाथ चौधरी, गायत्री गुप्ता, रामधीरज चौधरी, शकुन्तला देवी, गंगा मिश्रा, लालजीत पहलवान, घनश्याम शुक्ला, अतीउल्लाह सिद्धीकी, सोमनाथ पाण्डेय, शेषमणि उपाध्याय, चन्द्रप्रकाश पाठक, गुड्डू सोनकर, शशिभूषण उर्फ पिंकू बाबा, देवी प्रसाद पाण्डेय, महबूब आलम, शिवराम सिंह डब्लू, कीर्तिमान पाण्डेय, बबलू गुप्ता, मो. शमी, रउफ आलम, अब्दुल कादिर, वेदप्रकाश चौबे, अलीहुसेन, पंकज द्विवेदी, जगदीश चौधरी, विश्वम्भरलाल श्रीवास्तव, चन्द्रशेखर सिंह, जयप्रकाश आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ