Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

शल्यचिकित्सा से जुड़े व्यक्तियों को किया सम्मानित


सुनील उपाध्याय 
बस्ती  : जिला चिकित्सालय में रक्तदान में कार्य करने वाले व्यक्तियों/संस्थाओं तथा जिन व्यक्तियों का जन्म के साथ कुछ प्रमुख अंगो जैसे मुख, कान, चेहरा आदि में कुछ विकृति आ जाती है उसके उपचार एंव शल्यचिकित्सा के संबंध में जागरूकता उत्पन्न करने एवं इस कार्य से जुड़े व्यक्तियों को सम्मानित करने के लिए जिलाधिकारी डाॅ0 राज शेखर की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रक्तदान के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने एंव विक्रति को समाप्त करने के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने हेतु किया गया। यह कार्य शल्यचिकित्सा या सर्जरी से ठीक किया जा सकता है इस कार्यक्रम में जनपद बस्ती के सांसद  हरीश द्विवेदी ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया तथा कहा कि ये हमारी सरकारों द्वारा इस क्षेत्र में चिकित्सा विभाग तथा अन्य स्वयं सेवी संगठनों के सहयोग से इस क्षेत्र में कार्य अच्दा किया जा रह है तथा प्रयास है कि और बेहतर कार्य हो सके। एक अमेरिकन संस्था ‘स्माइल‘ नामक इस कार्य में सहयोग कर रही है तथा जो भी अभी तक जो इसमें व्यक्ति पंजीकृत हुए है उनका स्थानीय स्तर या लखनऊ में चिकित्सा कर ठीक किया जायेंगा । इस अवसर पर जिलाधिकारी डाॅ0 राज शेखर ने कहा कि रक्तदान एंव चिकित्सा का कार्य बहुत पवित्र कार्य है इसमें सरकारी विभागो केसाथ-साथ अन्य संगठनों को भी आगे आना चाहिए। मै इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी लोगो का तथा चिकित्सा विभाग के डाक्टरों के साथ-साथ लखनउ से आये हुए वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ0 खन्ना का स्वागत करता हूॅ तथा आशा करता हूॅ कि जो भी आज व्यक्ति पंजीकृत होंगे उनका समुचित ईलाज सरकार एंव संस्था द्वारा किया जायेंगा। इसके लिए मै जिला चिकित्साधीक्षक डाॅ0 ओपी सिंह एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 जेएलएम कुशवाहाॅ को विशेष रूप से कार्य करने हेतु अधिकृत करता हूॅ। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि हमारे जनपद में संचारी रोगो तथा जेइर्/एईएस का पखवारा दस्तक-2 चलाया जा रहा है। इसको भी सभी विभाग बेहतर ढंग से समन्वय कर वीमारियों से मुक्त करने में सहयोग करे तथा इसके लिए मीडिया कर्मियों, चिकित्सको, स्वयं सेवी संगठनों, ग्राम प्रधानों, सरकारी कार्मिको को भी आवाह्रन किया। इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक  दिलीप कुमार ने ऐसे कार्यक्रमों की आवश्यकता बतलायी तथा ऐसे कार्यो में सभी को खुल कर आने का आवाह्रन किया। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया इसमें मुख्य रूप से जिला अस्पताल एंव जनपद के चिकित्साधिकारियों के अलावा अनेक स्वयं सेवी संगठनों ने भाग लिया। 
अटैचमेंट क्षेत्र

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे