Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

एसडीएम को अधिवक्ताओं व कर्मचारियों ने समारोहपूर्वक दी विदाई


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़। गैरजनपद स्थानान्तरित हुये एसडीएम को लालगंज तहसील सभागार मे शनिवार को अधिवक्ताओं व कर्मचारियो की ओर से संयुक्त विदाई दी गई। कार्यक्रम मे संयुक्त अधिवक्ता संघ के द्वारा स्थानान्तरित एसडीएम महेंद्र सिंह को सारस्वत सम्मान भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियो का ध्येय सदैव शासन के द्वारा निर्दिश्ट कर्तव्यो का निर्वहन एवं अपने उत्तरदायित्व का सुचिता से अनुपालन हुआ करता है। उन्होनंे अपने कार्यकाल मे जनसमस्याओ के निस्तारण मे अधिवक्ताओ तथा मातहत कर्मचारियो के सहयोग की सराहना करते हुये आभार जताया। तहसीलदार दिनेश मिश्रा ने एसडीएम रहे महेंद्र सिंह के कुशल कार्यकाल व शासकीय कार्यो के क्रियान्वयन मे समुचित प्रभावी निर्देशन को प्रेरणास्पद ठहराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्र ने उपजिलाधिकारी के रूप मे महेंद्र सिंह के कार्यकाल को जनपेक्षी तथा न्याय एवं प्रशासन के बेहतर समन्वय के बीच सफल करार दिया। संचालन बार एसोशिएसन के पूर्व अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने किया। इस मौके पर आरके रामलोचन त्रिपाठी, लाल हनुमान प्रसाद ओझा, सतेश सिंह, हरकेश पटेल, हरिशंकर द्विवेदी, सुशील शुक्ल, इरफान, प्रदीप सिंह, राजेश तिवारी, शेष तिवारी, घनश्याम मिश्र, उमेश तिवारी, पारसनाथ सरोज, दिवाकर पाण्डेय, संजय सिंह, घनश्याम सरोज, सुरेश यादव, अरूण द्विवेदी, कमलेश वर्मा, कुलदीप तिवारी, पुनीत मिश्रा, भालेन्दु तिवारी, राजेश सरोज आदि रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे