Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

झमाझम बारिश से किसान खुशहाल, संस्थाओं मे जलभराव से दिखी कठिनाईयां


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़। शुक्रवार की देर रात हुई बारिश से जहां किसानो के चेहरे शनिवार को खिले नजर आये। वहीं झमाझम बारिश से लालगंज तहसील मुख्यालय स्थित सार्वजनिक संस्थाओ मे जलभराव होने से लोगो को कठिनाईयां उठानी पडी। तहसील परिसर मे भारी जलजमाव से वादकारियो तथा अधिवक्ताओ को एसडीएम व तहसीलदार न्यायालय तथा प्रशासनकि दफ्तरो मे आवागमन को लेकर परेशान होते देखा गया। वहीं कोतवाली मुख्यालय पर भी जलभराव होने से लोगो को कठिनाईयो का सामना करना पडा। इसके अलावा अंग्रेजी माध्यम के प्राथमिक विद्यालय तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर मे भी बरसात के कारण जलजमाव से लोगो को परेशान होते देखा गया। क्षेत्र के पूरे बंशी गांव मे भी भारी जलजमाव से ग्रामीण परेशान व हलाकान हो उठे दिखे। इसके अलावा कस्बाई तथा ग्रामीण क्षेत्रो मे बारिश के चलते चकमार्गो व आमरास्ते भी जलजमाव की चपेट आ गये। इधर खेतो मे पानी पर्याप्त मात्रा मे जमा होने से किसानो के द्वारा धान की रोपाई को लेकर चेहरे खिल उठे। हालांकि पहली बार क्षेत्र मे हुई झमाझम बारिश से प्रशासनिक व्यवस्था की कलई भी खुल उठी। कस्बे के सरस्वती विद्या मंदिर मार्ग पर लोक निर्माण विभाग की निर्मित नाली के मानक के विपरीत होने से विद्या मंदिर के आसपास के घरो मे भी बरसात का पानी घुस जाने से लोगो को घोर कठिनाई का सामना करते देखा गया। पिछले तहसील दिवस मे डीएम के निर्देश के बावजूद लोक निर्माण विभाग लोगो की समस्या को लेकर आंख मूंदे हुये दिख रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे