शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ । ऑल इंडिया रूलर्स बार एसोसिएशन के आयोजकतत्व में जिला कचहरी परिसर में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष युवाओं के प्रेरणा स्रोत कर्मवीर पुरुष जनपद की शान निर्भीक व्यक्तित्व के धनी उर्जावान प्रखर वक्ता पंडित कैलाश नाथ ओझा का जन्मदिन केक काटकर मनाते हुए समर्थको और अधिवक्ताओं ने पौधरोपण किया ।इस दौरान लोगो ने एक दूसरे का मुह मीठा कराया । इस दौरान लोगों ने श्री ओझा जी के स्वास्थ्य जीवन एवं दीर्घायु हेतु ईश्वर से प्रार्थना की । इस मौके पर रूलर्स बार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मुक्कू ओझा ने कहा कि पंडित कैलाश नाथ ओझा जी समाज के गरीब असहायों की मदद के साथ साथ पूरी तन्मयता के साथ आपसे जुड़े व्यक्ति की हर सम्भव मदद करते हैं । आप सच्चे समाजसेवी कर्मठ ईमानदार व्यक्तित्व के धनी हैं ।आज के समय में एेसे व्यक्तित्व को समाज की बहुत ही जरूरत है । इस मौके पर जूनियर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रोहित कुमार शुक्ल पूर्व महामंत्री जयप्रकाश मिश्र ऑल इंडिया रूलर्स बार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मुक्कू ओझा जिला अध्यक्ष अंजनी सिंह बाबा अधिवक्ता भारत भूषण एडवोकेट जिला पंचायत सदस्य रामअचल वर्मा राघवेंद्र नाथ शुक्ला धर्मेंद्र नाथ शर्मा सुरेंद्र पांडे एडवोकेट मनीष सिंह शिवगढ़ पूर्व ब्लाक प्रमुख विवेक त्रिपाठी प्रशांत दुबे अनुपम श्रीवास्तव शशांक सिंह दिनेश सिंह टिंकू सिंह अनिल पाण्डेय सहित आदि लोग मौजूद रहे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ