सुनील उपाध्याय
बस्ती । बस्ती जनपद को सूखा ग्रस्त घोषित किये जाने, गन्ना मूल्य भुगतान सुनिश्चित कराने, घाघरा के निकटवर्ती क्षेत्रों में हो रही कटान रोकने आदि मांगो को लेकर समाजवादी पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सपा के वरिष्ठ नेता बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी महेन्द्रनाथ यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम के प्रशासनिक अधिकारी को 3 सूत्रीय मांग पत्र दिया गया।
प्रदर्शन के दौरान सपा नेता महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि किसानों ने अपनी पंूजी और पसीना बहाकर धान की रोपाई कर दिया, बरसात न होने के कारण धान की फसल खेतों में सूख रही है। इसके बाद भी अभी जनपद को सूखा ग्रस्त घोषित नहीं किया गया। यही नहीं चीनी मिलों पर गन्ना किसानों का करोड़ो रूपया बाकी है किन्तु उनका भुगतान न मिलने के कारण किसान परेशान है। मांग किया कि तत्काल प्रभाव से बस्ती को सूखा ग्रस्त घोषित किया जाय।
डीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन के दौरान रामकेवल, सुरेन्द्र सिंह छोटे, निजामुद्दीन, वृजेश मिश्र, सिद्धेश सिन्हा, विजय विक्रम आर्य, चन्द्रिका यादव, आर.डी.गोस्वामी, मो. अहमद सज्जू राम शव्द यादव आदि ने सम्बोधित किया। कहा कि सरकार बस्ती को सूखा ग्रस्त घोषित करने की घोषणा के साथ ही किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान सुनिश्चित करे।
प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपते समय यदुराम यादव, अरविन्द सोनकर एबादुल हक, अयाज अहमद, विजय यादव, प्रदीप यादव, राजेन्द्र चौधरी, जावेद पिण्डारी, भुट्टुर प्रधान, बंटी दूबे, अब्दुल मोईन, राजेन्द्र यादव, जावेद सभासद, मो. शाहिर, रवि सोनी, राम सनेही यादव, मो. आमिष, अखिलेश यादव, लोकेश यादव, रहमान सिद्दीकी, शैलेन्द्र दूबे, सदावृक्ष तिवारी, विशाल गौड़, महेश कुमार, श्याम सुन्दर, राम उजागिर वर्मा, सुभाष यादव, मधुर कुमार, जयराज यादव, राम प्रकाश यादव, गिरीश चन्द्र, अरूण मिश्र, लियाकत अली, गोपाल चौधरी, मनोज कुमार राना, गुड्डू यादव, परमात्मा प्रसाद, विवेक कुमार शुक्ल, विक्की यादव, मनीष पाण्डेय के साथ ही सपा के अनेक नेता, पदाधिकारी शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ