Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन


अखिलेश्वर तिवारी 

बलरामपुर ।। प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था, महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न, अपराधियों के बुलंद हौसले, बढ़ती महंगाई, किसानों तथा युवाओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने आज कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया । जिला अध्यक्ष अनुज कुमार सिंह के अगुवाई में तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया तथा महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार शुक्ला को सौंपा । कांग्रेसियों ने मांग की कि यदि प्रदेश की कानून व्यवस्था में शीघ्र सुधार नहीं होता है तो सरकार को बर्खास्त कर दिया जाए । कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अनुज सिंह व पूर्व विधायक अशफाक अहमद खान सहित तमाम नेताओं ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है । योगीराज में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं । जेल से अपराधियों का गुंडाराज चलता है जेल में हथियार पहुंच रहा है तथा जेल में हत्या हो रही है । इससे बड़ा और कानून का माखौल किस प्रकार उड़ाया जा सकता है । उन्होंने कहा के केंद्र की मोदी सरकार प्रदेश में योगी सरकार के राज में सभी वर्ग के लोग भयभीत तथा परेशान हैं । बड़े बड़े दावे करने वाली यह दोनों सरकारें किसी को कोई हक उपलब्ध नहीं करा पा रही हैं । धरना प्रदर्शन के दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख शिवलाल युवा, कांग्रेस नेता कार्यकारी अध्यक्ष मनीष ओझा, आसिफ रजा खान, दानिश बलरामपुरी, विनय कुमार, अवधेश पाल सिंह, डॉ हामिद, हफीज उल्ला, माधव, देवेंद्र पांडे व पंकज गुप्ता सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे