Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सवर्ण विरोधी कार्यों में लिप्त है केन्द्र की सरकार : प्रदीप शुक्ल


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ । वर्तमान की केंद्र की सरकार के द्वारा माननीय उच्चतम न्यायालय के द्वारा दिए गए निर्णय के विरुद्ध एससी-एसटी एक्ट में संशोधन किए जाने का विरोध को लेकर परशुराम सेना के अध्यक्ष प्रदीप शुक्ल के नेतृत्व में परशुराम सैनिकों एवं सवर्ण समाज के लोगों ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा ।
ज्ञापन सौपने के उपरांत आयोजित बैठक में सेना अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार सवर्ण विरोधी कार्यों में लिप्त है । आरक्षण के मुद्दे को दबाने के लिए सवर्ण समाज को भ्रमित किया जा रहा है SC / ST एक्ट में परिवर्तन से समाज का हित नहीं होगा, अपितु आए दिन सवर्ण समाज को साजिशों के तहत प्रताड़ित किया जाएगा ।उन्होने कहा कि  माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्णय को वर्तमान की केंद्र सरकार अवमानना कर रही है और यदि केंद्र सरकार को संविधान में फेरबदल  करने  को है तो सवा सौ करोड़ हिंदुस्तानियों की धार्मिक भावना के प्रति अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण का अध्यादेश संसद में क्यों नहीं पारित कर रही देती है ? 











माननीय उच्च न्यायालय के निर्णय का इंतजार क्यों कर रही है ?  केंद्र सरकार द्वारा लिए गए निर्णय पर सरकार को पुनर्विचार कर फैसले को वापस लिया जाना नितांत आवश्यक है । श्री शुक्ल ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ऐसा सरकार  नहीं किया तो परशुराम सेना के सैनिक समाज के लोग के साथ उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी केंद्र सरकार व शासन प्रशासन की होगी ।इस दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी करते हुए ज्ञापन सौंपा । 













इस दौरान प्रमुख रुप से अरुण उपाध्याय अनिल पांडे मनीष दुबे मुन्ना महेंद्र सिंह मिश्र रमेश शुक्ला शैलेश मिश्र सूरज मिश्र आदित्य त्रिपाठी कपिल सिंह अतुल त्रिपाठी पुनीत सर्वेश शुक्ला मोनू तिवारी शिवा पांडे मोहित मिश्र सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे