खुर्शीद खान
सुल्तानपुर।बारिश का कहर जिले में लगातार जारी है।बीती रात की मूसलाधार बारिश ने तो ऐसा कहर बरपाया की 3 लोगो समेत 12 मवेशियों की मौत हो गयी।मौसम विभाग के अनुसार जिले करीब 40 मिलीमीटर बारिश हुई। जिसमें एक मकान की छत गिरने से एक मासूम समेत 2 अन्य की मौत हो गयी तो दूसरी तरफ एक पशुआवास की छत गिरने से 9 जर्सी गाय की मौत हो गयी।
आगे पढ़ें पूरी खबर:
बारिश के कहर से बीती रात नगर कोतवाली क्षेत्र के कुम्हारिन टोला में लगातार तेज़ बारिश की वजह से हरिलाल के पुराने मकान की छत अचानक ढह गई जिसमें हरिलाल के 3 साल के बच्चे की दबकर दर्दनाक मौत हो गयी।जबकि लगभग विजय(14) और उनकी माँ सावित्री गम्भीर रूप से घायल हो गयी।जिनको इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
पशु आवास की छत अचानक ढह गई:
![]() |
| फ़ोटो:पशु आवास की ढही छत |
दूसरी तरफ नगर कोतवाली क्षेत्र के सिरवारा रोड पर एक पशु आवास की छत भी अचानक भरभरा के गिर गयी जिसमे 9 जर्सी गाय की दर्दनाक मौत हो गयी।इस दर्दनाक घटना को जिसने भी देखा उसकी आंखें नम हो गयी।वंही जिले के लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रामलाल शर्मा के कच्चे मकान की दीवाल गिर गयी जिसमे उनकी पत्नी प्रभु देवी (48) दबकर मौत हो गयी रामलाल शर्मा गम्भीर रूप से घायल हो गए।बल्दीराय थाना क्षेत्र के धर्मपुर में मो.सगीर मकान गिरने से दबकर उनकी मौत हो गयी।जिले की सभी घटनाओं का का आंकलन राजस्व टीम द्वारा किया जा रहा सभी पीड़ित को उचित मदद दि जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ