Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

चिकित्सा शिविर का निःशुल्क लगा कैम्प




मोजीम खान










सिंहपुर,अमेठी:विकास खण्ड सिंह क्षेत्र के इन्हौना में स्थित शिफा हेल्थ केयर सेंटर के द्वारा मरीजों का निःशुल्क परीक्षण किया गया। जिसमें हृदय,सांस,मधुमेह,चमड़ी के रोगियों का लेडी डाक्टर के द्वारा परीक्षण किया गया। इतना ही नहीं डाक्टर उदय द्विवेदी,डाक्टर अतुल शुक्ला,डाक्टर पवन शर्मा के द्वारा लोगों के आंखों का परीक्षण किया गया। जलालुद्दीन और पवन मिश्रा के माध्यम से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। इसमें क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने इस निःशुल्क कैम्प में आकर अपना परीक्षण कराया तथा शिफा हेल्थ केयर सेंटर और इन्हौना पैथालॉजी के द्वारा मुफ्त में जांच कराई गई।जिसमें मुस्तरी,अशरफुल,मिश्री लाल, हरिप्रसाद, लालती, किस्मतुल, नफीसा, गायत्री सहित दर्जनों मरीजों ने अपना निःशुल्क कैम्प में परीक्षण कराया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे