अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। थाना ललिया क्षेत्र के ग्राम भरहा भरता में 9 अगस्त को नवविवाहिता अनोखा देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामले में आई पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाने से मौत बताया गया है । पीएम रिपोर्ट के बाद मृतका के पिता जगराम के आरोपों को की पुष्टि हो गई है ।
दरअसल बीते 9 अगस्त को संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता अनोखा देवी की मौत हो गई थी । ससुरालीजनों ने मौत का कारण सांप काटना बताया था परंतु मृतका के पिता जगराम वर्मा ने गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया था जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा । पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई है जिसके बाद मृतका के पिता का आरोप सही मानते हुए पुलिस अपनी जांच आगे बढ़ा रही है । पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने पीएम रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा की पीएम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत बताया गया है इसलिए मृतका के पिता जगराम की तहरीर के आधार पर आरोपी मृतका के पति राहुल ससुर राजेश तथा सास को नामजद करते हुए दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया है और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर ली जाएगी ।
जानकारी के अनुसार थाना ललिया के ग्राम भरहा भरता मे दहेज के लोभियों ने नवविवाहिता की जान ले ली थी । थाना ललिया क्षेत्र के ही ग्राम ओदरहिया निवासी मृतका अनोखी देवी के पिता जगराम वर्मा ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री की शादी एक वर्ष पूर्व अप्रैल 2017 में भरहा भागता निवासी राजेश के पुत्र राहुल के साथ की गई थी ।
अपने सामर्थ्य के हिसाब से शादी में दहेज भी दिया गया था परंतु लड़की के ससुराल जाने के बाद उसके पति राहुल, ससुर राजेश तथा सास द्वारा दहेज की मांग शुरू कर दी गई ।
दहेज में मोटरसाइकिल तथा चैन की मांग की जा रही थी जिसके लिए ससुरालीजन अनोखा देवी को प्रताड़ित भी किया करते थे । आर्थिक तंगी के कारण उनकी मांगों को पूरा नहीं कर सके और अंततः उन लोगों ने अनोखा का गला दबाकर हत्या कर दी । अनोखा के ससुरालीजनों ने हत्या को छिपाने के लिए सांप काटने से मौत होने की झूठी खबर फैलाने का प्रयास किया परंतु पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाना आने के बाद मृतका के पिता का आरोप सही साबित हुआ ।
पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है तथा शव को पीएम के लिए भेज दिया है । पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है । पीएम रिपोर्ट मैं मौत का कारण गला दबाने से हुई मौत बताया गया है जिसके बाद राजाराम का आरोप सही मानते हुए विवेचना आगे बढ़ाई जा रही है । उन्होंने कहा कि तहरीर में तीन व्यक्तियों मृतका के पति राहुल ससुर राजेश तथा सास को नामजद किया गया है सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ