Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दो अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध परिस्थितियों में महिलाओं की मौत







अखिलेश्वर तिवारी 







दहेज लोभियों ने की नवविवाहिता की हत्या
फ़ाइल फोटो मृतका
बलरामपुर :जनपद के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो महिलाओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने की सूचना प्राप्त हुई है पहला मामला थाना ललिया के ग्राम भाटापारा का है जहां पर एक नवविवाहिता अनोखा देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई उसके ससुरालीजनों का कहना था कि सांप काटने से उसकी मौत हो गई है वही मृतका के पिता ने थाने में तहरीर देकर दहेज हत्या का आरोप लगाया है पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना भी शुरू कर दी है वही दूसरा मामला थाना पचपेड़वा क्षेत्र के ग्राम बरगदवा सैफ का है जहां पर एक 35 वर्षीय महिला की लाश नींबू के पेड़ से लटकती पाई गई इस मामले में पुलिस ने मौत का कारण आत्महत्या बताया है पुलिस की माने तो महिला बीमारी से पीड़ित है और बीमारी से तंग आकर ही उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है दोनों मामलों में पुलिस ने लाश को पीएम के लिए भेज दिया है

सरकार चाहे जितने गंभीर कानून बना ले परंतु स्वार्थी तथा लालची व्यक्तियों पर कानून का जरा सा भी खौफ दिखाई नहीं दे रहा है । थोड़े से स्वार्थ के चक्कर में इंसान इतना गिर चुका है कि वह महिलाओं के उत्पीड़न तथा हत्या से बाज नहीं आ रहा है । 












एक ओर जहां महिला सम्मान की बात हो रही है वही समाज में कुछ लोभी लोगों द्वारा महिलाओं का उत्पीड़न भी किया जा रहा है । ताजा मामला थाना ललिया के ग्राम भरहापारा का है जहां दहेज के लोभियों ने नवविवाहिता की जान ले ली । मृतका अनोखी देवी के पिता जगराम वर्मा ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री की शादी एक वर्ष पूर्व अप्रैल 2017 में भरहापारा  निवासी राजेश के पुत्र राहुल के साथ की गई थी । 













अपने सामर्थ्य के हिसाब से शादी में दहेज भी दिया गया था परंतु लड़की के ससुराल जाने के बाद उसके पति राहुल, ससुर राजेश तथा सास द्वारा दहेज की मांग शुरू कर दी गई । दहेज में मोटरसाइकिल तथा चैन की मांग की जा रही थी जिसके लिए ससुरालीजन अनोखा देवी को प्रताड़ित भी किया करते थे । आर्थिक तंगी के कारण उनकी मांगों को पूरा नहीं कर सके और अंततः उन लोगों ने अनोखा का गला दबाकर हत्या कर दी । पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है तथा शव को पीएम के लिए भेज दिया है । 











पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है हत्या के कारणों का पता पीएम रिपोर्ट आने के बाद चल सकेगा । फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई । इस मामले में 3 लोगों को नामजद किया गया है जिसमें मृतका के पति राहुल, ससुर राजेश तथा सास का नाम शामिल है ।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे