गोण्डा - विभागीय अधिकारियों व सफेदपोश के सह पर जिले के मनकापुर शिक्षाक्षेत्र के गणरही में सरेआम एक इंटर कालेज शिक्षा विभाग को गुमराह कर रहा है।छोटे मोटे अधिकारी व चौथे स्तंभ के कलमकारों को बड़े अधिकारियों व स्थानीय विधायक का करीबी होने का धौंस दिखाकर स्कूल से बिना किसी सवाल का जवाब देकर सभी को बैरंग लौटा देता है।हालांकि विभागीय अधिकारियों की शिथिलता भी ऐसे शिक्षा माफियाओं को और बढ़ावा देता है।जबकि कोई भी स्कूल न तो नियमो पर चलता है।और न ही शिक्षा के अधिनियमों को मान रहे हैं।इसके अलावा क्षेत्र में और भी कई दर्जन स्कूल बिना मान्यता व मानक विहीन चल रहे हैं।
क्या बोले खंडशिक्षाधिकारी
मनकापुर के खंडशिक्षाधिकारी सत्यप्रकाश ने बताया कि अमान्य विद्यालयों को स्कूल बंद करवाने की नोटिस दी गई थी।मामला संज्ञान में है।निरीक्षण के दौरान स्कूल खुला पाया गया।स्कूल को सीज किया जाएगा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ