Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

तो हुजूर ऐसे में कैसे होगा विकास कार्य


अमरजीत सिंह 
फैजाबाद :रुदौली ब्लाक के ग्रामसभा पुरायं में मागी गयी जनसूचना मे लाखों रुपये गमन के खुलासा हुआ साथ ही ग्राम प्रधान सहित तीन सचिव पर आरोप है पहले भी जिलाधिकारी के द्वारा तीन सदस्यों की टीम गठित कर गॉव मे बिकास कार्य कराने का आदेश पारित किया जा चुका है लेकिन ब्लाक के कर्मचारियों की उदासीनता के चलते अभी तक टीम का गठन नही हो सका टीम गठन में लापरवाही देख 11 सदस्यों ने अपना इस्तीफा भी जिलाधिकारी को दे दिया है
         गौरतलब है कि गॉव निवासी संजय शुक्ला पुत्र शिव कुमार शुक्ला के द्वारा वर्ष 2010 से 2015 के मध्य कराये गये कार्यो की शिकायत जिलाधिकारी से शपथ पत्र के साथ की गयी थी जिलाधिकारी के आदेश पर जिला बिकास अधिकारी व अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण बिभाग के द्वारा मौके पर जॉच की गयी जॉच के दौरान 20 स्टीम लाईट व सीसी रोड़ पर खण्ड़जा के साथ कई अन्य कार्यों में बिल का फर्जीवाड़ा पाया गया रिपोर्ट के अनुसार  जिलाधिकारी डा.अनिल पाठक ने लगभग तीन माह पूर्व ग्राम पंचायत मे बिकास कार्य न ठप हो इसलिए बीड़ीओ रुदौली नाग्रेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी को तीन सदस्यीय टीम गठित कर कार्य कराने का आदेश पारित किया था लेकिन टीम का गठन नही हो सका और बिकास कार्य ठप हो गया उधर ग्रामसभा के 11 सदस्यों ने टीम गठन न करने से आक्रोशित होकर अपना इस्तीफा जिलाधिकारी को दे दिया
       6 अगस्त को जारी जनसूचना का जबाब देते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह की रिपोर्ट के अनुसार ग्राम बिकास अधिकारी भगवान दीन,राम नयन यादव व ग्राम पंचायत अधिकारी सत्य प्रकाश के साथ पूर्व प्रधान राम कैलाश पर 4 लाख 86 हजार  8 सौ 11 रुपये सरकारी धन के गमन करने का आरोप है जिसे रिकबरी करने व बिभागीय कार्यवाही करने का आदेश पारित है इस बाबत मे जब बीड़ीओ से बात करना चाहा तो एक दूसरे पर थोपते हुए फोन रख दिया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे