अमरजीत सिंह
फैजाबाद: पुत्री को जन्म देना एक विवाहिता को महंगा पड़ गया। ससुरालजनी ने दहेज व पुत्री होने का उलाहना देकर घर से निकाल दिया।
पिता के घर रह रही विवाहिता ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। जखौली गांव निवासी महादेव की पुत्री की शादी तीन साल पहले बाराबंकी जिले के दरियाबाद थाना अंतर्गत हरवंश पुर गांव निवासी लवकेश के साथ हुआ था। शादी में तय बोलोरो गाड़ी सहित दान दहेज दिया गया। छह माह पहले से एक पुत्री ने जन्म लिया। पुत्री के जन्म लेने के बाद से पति पत्नी में अनबन होने लगी। आए दिन मारपीट व दहेज कम मिलने का आरोप लगाकर विवाहिता को प्रताड़ित करने लगा। आरोप है कि जुलाई माह में पति ने पत्नी व दुधमुंही बालिका को जान से मारने की कोशिश की। मायके वाले विवाहिता को घर ले आए।
पीड़िता का आरोप है कि होलूपुर निवासी दीपचंद्र यादव ने विवाहिता के पति को भड़काया। उसके बाद दहेज में मिली बोलोरो को ससुराल लाकर आग के हवाले कर दिया। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि पति लवकेश, सास सरमा देवी, ससुर सुरेश व होलू पुर निवासी दीपचंद्र यादव के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।आरोपियों की तलाश की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ