Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भारत सरकार की मुहिम पर ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव फेर रहे पानी


अमरजीत सिंह 












फैजाबाद :खुले में शौच मुक्त कराने का भारत सरकार की मुहिम पर ग्राम प्रधान व पंचायत सचिवों के द्वारा पानी फेरा जा रहा है अपनी कमाई के गॉव में बनने वाले शौचालय का ठेका देकर घटिया ईट व रेता से बनवाया जा रहा है जिसकी कई बार ग्रामीणों ने शिकायत भी की
            मुहिम को लेकर दो अक्टूबर को सभी ग्राम सभाओ को ओड़ीएफ होना सुन्श्चित है जिसे लेकर शौचालय को बनाने का मुहिम ग्राम सभाओ मे तेजी पर है जिलाधिकारी डा.अनिल पाठक ने रुदौली ब्लाक के पॉच गॉवों कार्य मे लापरवाही बरतने के आरोप में ग्राम प्रधान को नोटिस भी जिलाधिकारी द्वारा की जा चुकी है रुदौली ब्लाक के कूढ़ा सदात मे वर्ष 2018 - 19 में बने शौचालय में घटिया निर्माण के कारण बनने के बाद ही गिरने के कगार पर है दूसरा मामला मवई ब्लाक के रसीदपट्टी दीवाल में दरार आ गयी तो कही पर बने शौचालय को गिरने के लिए बल्ली का सहारे रोका गया है इसके अलावा ममरेज नगर,जुनैदपुर,टाड़ा खुलासा रौजागॉव व पुरायं आदि गॉवों मे कमोवेश यही हालत है 
          दूसरी तरफ मवई ब्लाक के रसीद पट्टी में देखने को मिला गॉव मे बने शौचालय गिरने के कगार पर है जिसकी शिकायत कई ग्रामीणों ने मुख्य बिकास अधिकारी से गुरुवार को की है आरोप है कि प्रधानपति शकील अहमद व पंचायत सचिव बिहारी के द्वारा राजवृति से मोरंग,रेता व पीली ईट गिराकर ठेके पर निर्माण कराया जा रहा है शासन से लाभार्थी को मिलने वाले शौचालय चेक के पैसे को बंदर बाट करने का आरोप है मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि हमारे गॉव में शौचालय बनाने के लिए कई लाभार्थियों ने पंचायत सचिव बिहारी लाल से शासन से मिलने वाली सहायता राशि की मॉग की लेकिन पंचायत सचिव के द्वारा टालमटोल किया जा रहा है चेक देने से इंकार करते हुए कहा कि हम चेक नही देगे जहा शिकायत करना है करो हम उपर तक पैसा देता हू 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे