Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत


अमरजीत सिंह 









फ़ैज़ाबाद:मवई थाना क्षेत्र के ग्राम नज्जू खां का पुरवा गांव में शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता का शव दुपट्टे के सहारे पंखे में लटकता मिला।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मृतका के पिता ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।












जानकारी के अनुसार मवई थाना क्षेत्र के ग्राम लोहरास पुरवा मजरे पारापहाड़पुर निवासी मोहम्मद नसीम खां ने लगभग आठ वर्ष पहले अपनी पुत्री शबीना(30)की शादी इसी थाना क्षेत्र के ग्राम नज्जू खां का पुरवा मजरे महमूदमऊ गांव निवासी जुनैद खां के पुत्र मोहम्मद आजाद के साथ किया था।शबीना के दो बच्चे भी हैं।शबीना का पति एक वर्ष से सऊदी अरब में है।शबीना के पिता मोहम्मद नसीम खां ने बताया की घटना के बाद ससुरालीजनों ने उन्हें फोन तक नही किया।उन्हें पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि तुम्हारी पुत्री की मौत हो गई है।पता चला है कि शबीना ने सुबह खाना बनाया और बच्चों को खाना खिलाकर स्कूल भेज दिया।

















ग्रामीणों की सूचना पर यूपी 100 पीआरवी 925 व् 927 भी मौके पर पहुंची मवई के थाना प्रभारी रिकेश सिंह ने बताया की इस मामले में अभी तक तहरीर नही मिली है।तहरीर मिलेगी तो मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे